RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

यातायात सुरक्षा जागरूकता अभियान में ऑटो रिक्शा और बसों में लगाए गए फ्लेक्स पोस्टर परिवहन विभाग ने यातायात नियमों के पालन करने की कि अपील

सत्यानंद यादव

कोण्डागांव बस्तर के माटी समाचार शासन के निर्देशानुसार 1 जनवरी से 31 जनवरी तक 35वें यातायात सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में, कोण्डागांव जिले के परिवहन विभाग ने 11 जनवरी को जागरूकता अभियान चलाया। इस अभियान का नेतृत्व जिला परिवहन अधिकारी अतुल आसैया ने किया।

जागरूकता अभियान के तहत, बस स्टैंड पर परिवहन विभाग और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने सभी ऑटो रिक्शा और यात्री बसों में यातायात सुरक्षा से संबंधित फ्लेक्स और पोस्टर लगाए। इन फ्लेक्स और पोस्टरों के माध्यम से यात्रियों और वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।

फ्लेक्स और पोस्टरों में शराब पीकर वाहन न चलाएं। बिना हेलमेट बाइक न चलाएं। फोर-व्हीलर में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें। यातायात संकेतों और नियमों का पालन करें।

इस अवसर पर जिला परिवहन अधिकारी ने कहा, यातायात सुरक्षा के नियमों का पालन कर ही सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है। यह अभियान लोगों को जिम्मेदार वाहन चालक और यात्री बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।परिवहन विभाग ने स्थानीय लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और दूसरों को जागरूक करने की अपील की है। अभियान को स्थानीय नागरिकों और वाहन चालकों का भी सकारात्मक समर्थन मिला।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग