RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

मुख्यमंत्री साय ने सुकमा जिले को दिया 205 करोड़ 80 लाख से अधिक लाख रुपए के 137 विकास कार्यों की सौगात

राजू तोले

सुकमा बस्तर के माटी समाचार, 13 जनवरी 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुकमा के मिनी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में सुकमा जिलेवासियों को 205 करोड़ 80 लाख से अधिक लाख रुपए के 137 विकास कार्यों की सौगात दिया। मुख्यमंत्री ने 166 करोड़ 64 लाख 70 हजार रुपए से अधिक की लागत से 55 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया और 39 करोड़ 16 लाख 18 हजार रुपए की लागत से 82 विकास कार्यों का लोकार्पण किया ।
मुख्यमंत्री साय ने भूमिपूजन के तहत छत्तीसगढ़ विद्युत वितरण कम्पनी मर्यादित के 11 विकास कार्यों हेतु 8 करोड़ 71 लाख 85 हजार रुपए के कार्य, छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण एक विकास कार्यों हेतु 2 करोड़ 88 लाख 3 हज़ार लाख रुपए के कार्य, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग के एक विकास कार्यों हेतु 66 लाख 27 हजार रुपए के कार्य और लोक निर्माण विभाग के 22विकास कार्यों हेतु 50 करोड़ 92 लाख 67 हजार रुपए के कार्य शामिल हैं। इसके अतिरिक्त लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के एक विकास कार्य हेतु 49 लाख 97 हजार रुपए, नगर पालिका परिषद सुकमा के एक विकास कार्य हेतु 83 करोड़ 96 लाख 19 हजार रुपए और जिला निर्माण समिति के 18 विकास कार्यों हेतु 18 करोड़ 99 लाख 72 हजार रुपए की लागत से विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया।
इसी प्रकार लोकार्पण के तहत 39 करोड़ 16 लाख 18 हजार लाख रुपए की लागत से 82 विकास कार्यों की सौगात दी जिसमें छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण के 5 कार्यों हेतु 9 करोड़ 71 लाख 36 हजार रुपए, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के 12 विकास कार्यों हेतु 2 करोड़ 93 लाख 64 हजार रुपए, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के 15 विकास कार्यों हेतु 9 करोड़ 87 लाख 12 हजार रुपए, जिला शिक्षा अधिकारी के 11 विकास कार्यों हेतु 1 करोड़ 77 लाख 54 हजार रुपए, जिला निर्माण समिति के 37 विकास कार्यों हेतु 14 करोड़ 03 लाख 01 हजार रुपए, पुलिस अधीक्षक कार्यालय के एक विकास कार्य के लिए 55लाख रुपए और छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेंस कार्पोरेशन लिमिटेड के एक विकास कार्य हेतु 28 लाख 51 हजार रुपए के कार्य शामिल हैं।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग