RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

प्रभा यादव भाजपा नेत्री ने जिला पंचायत सदस्य क्रमांक 02 अम्बिकापुर से डीडीसी पद हेतु नामांकन फार्म खरीदी

अजीत यादव

अम्बिकापुर बस्तर के माटी समाचार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की सरगर्मी के बीच जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्र. 02 अम्बिकापुर से डीडीसी पद के लिए भाजपा महिला मोर्चा अम्बिकापुर ग्रामीण सह प्रभारी एवं जिला कार्यकारिणी सदस्य व सदस्यता अभियान सह प्रभारी विधानसभा अम्बिकापुर श्रीमती प्रभा सिंह यादव ने भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों के समक्ष डीडीसी पद हेतु दावेदारी प्रस्तुत किया गया था ! जिला पंचायत सदस्य क्रमांक – 2 हेतु आज अपने समर्थकों के साथ नामांकन फार्म ले ली है! पिछले लगभग 15 वर्षों से भारतीय जनता पार्टी की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा रही है तथा परिवारजन आरएसएस एवं भाजपा से लगभग 50 वर्षों से सक्रिय संबंध रखते हैं तथा परिवारजन समाज सेवा में सक्रिय भूमिका में हैं। संगठन के प्रति अपनी निष्ठा और सेवाभाव के लिए जानी जाती हैं। ग्राम पंचायत मेण्ड्राकला में निवासरत है इनके द्वारा अपने क्षेत्र के समस्याओं के संबंध में समय समय शासन-प्रशासन के समक्ष मांग रखा गया है। इनके द्वारा दिये गये मांग पत्र को शासन प्रशासन के द्वारा भी पुरा किया गया है जैसे- रोड, बिजली, पानी, स्वास्थ्य केन्द्र, स्कूल व अन्य कार्य भी हुआ है। ग्राम के लोगों के समस्या के समाधान में अग्रिण भूमिका भी निभाई है और समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहती हैं। जिला पंचायत सदस्य महिलाओं के लिए आरक्षित है। इस ग्रामीण क्षेत्र से पढ़ी-लिखी महिला योग्य युवा उम्मीदवार हैं, इनकी योग्यता बी.सी.ए, एम.बी.ए. (Master of Business Administration) है तथा सामाजिक संगठन छ.ग. जन जागृति सेवा समिति की प्रदेशाध्यक्ष व सभी समाजीक संस्थाओं व धार्मिक संगठनों से तालुक रखती हैं। प्रभा सिंह यादव का क्षेत्र के लिए दुरदृष्टी और विजन है कि लक्ष्य क्षेत्र के हर वर्ग युवाओं, महिलाओं और किसानों के सपने को साकार करना है वे विकास और समृद्धि के विजन के साथ चुनाव मैदान में उतरी हैं। इनका मानना है कि समाज का अंतिम व्यक्ति भी अपने अधिकारों व सपनों को पूरा करने में सक्षम होना चाहिए। पार्टी के प्रतिनिष्ठा, जनता के लिए सेवाभाव, समस्याओं के समाधान के प्रति उनकी प्रतिबद्धता उन्हें डीडीसी पद का प्रबल दावेदार मानती है। डीडीसी क्षेत्र क्र. 02 के ग्रामीणों एवं लोगों में प्रभा यादव का नाम इस बार चुनावी चर्चा का केन्द्र बना हुआ है। इनके पंचायत में अब तक हुए विकास कार्य एवं उनकी संघर्षशीलता को देखकर क्षेत्रवासियों में उम्मीदें जाग उठी हैं। ग्रामीणों का मानना है कि अगर डीडीसी चुनी जाती हैं तो क्षेत्र में नई योजनाओं का मार्गप्रस्त होगा। अब देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रभा सिंह यादव को जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्र. 02 से उम्मीदवार बनाती है या नहीं। जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्र. 02 से चुनाव हेतु कई उम्मीदवारों ने दावेदारी प्रस्तुत की है बहरहाल आगे देखना है कि भाजपा पार्टी इस क्षेत्र से किसे भाजपा समर्थित उम्मीदवार बनाती है। प्रभा यादव जी द्वारा अपने क्षेत्र मे निरंतर जन सम्पर्क कर रही है काफी संख्या में लोगों द्वारा उन्हें चुनाव लड़ने हेतु समर्थन दे रहे! श्रीमती प्रभा यादव जी ने बताया की मुझे अपने ग्राम क्षेत्रवासियों से बहुत उम्मीद व विश्वास है की क्षेत्र के विकास हेतु मुझे भारी मतों से जीत दिलायेंगे। डीडीसी पद हेतु यथाशीघ्र अपने समर्थकों के साथ नामांकन फार्म जमा करेगी!

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग