RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

बीजापुर पुलिस और केरिपु 222 वाहिनी ने कोरचोली में स्थापित किया नवीन सुरक्षा एवं जन सुविधा कैम्प

घनश्याम यादव

बीजापुर बस्तर के माटी समाचार

????क्षेत्र में सुरक्षा को मजबूत करने, स्थानीय आबादी के साथ संवाद में सुधार लाने, अमन शांति, सुरक्षा एवं विकास कार्यो को बढ़ावा देने के लिए किया गया नवीन सुरक्षा कैम्प स्थापित।

???? सुरक्षा बलों को नक्सल प्रभावित कोर क्षेत्र में अपनी पहुंच और निगरानी, स्थानीय लोगों को नक्सल हिंसा से निजात दिलाने में मिलेगी मदद।

????नवीन कैम्प की स्थापना क्षेत्र में नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने के लिए होगा कारगर।

????क्षेत्र में नक्सली गतिविधियो को नियंत्रित करने के लिए किया जा रहा नवीन सुरक्षा कैम्पों की स्थापना।

????ग्राम कोरचोली में नवीन सुरक्षा कैम्प खुलने से क्षेत्र के लोगों में काफी उत्साह एवं सुरक्षा का माहौल व्याप्त है। क्षेत्र में समग्र रूप से होगा ‘‘नियद नेल्ला नार’’ योजनाओं का विस्तार।

????क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान में तेजी आयेगी, साथ ही सड़क, पुल-पुलिया, शिक्षा, चिकित्सा, मोबाईल नेटवर्क कनेक्टिविटी एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं विकास कार्यो में भी इससे मदद मिलेगी।

⏩ जिला बीजापुर के अंदरूनी क्षेत्रों में नक्सल उन्मूलन एवं विकास कार्यो को गति प्रदान करने के उद्देश्य से श्री सुन्दरराज पी. पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज जगदलपुर (छ0ग0), श्री राकेश अग्रवाल पुलिस महानिरीक्षक केरिपु छत्तीसगढ़ सेक्टर रायपुर, श्री कमलोचन कश्यप पुलिस उप महानिरीक्षक, रेंज दंतेवाड़ा, श्री देवेन्द्र सिंह नेगी पुलिस उप महानिरीक्षक (परि.) सीआरपीएफ रेंज बीजापुर के मार्ग-दर्शन एवं डॉ0 जितेन्द्र कुमार यादव पुलिस अधीक्षक बीजापुर, श्री विजेन्द्र सिंह कमांडेंट 222 वी बटालियन केरिपु, श्री अमित कुमार कमांडेंट कोबरा 202, के निर्देशन में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित ‘‘नियद नेल्ला नार” योजना के तहत थाना गंगालूर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कोरचोली में दिनांक 09/03/2025 को नवीन सुरक्षा एवं जनसुविधा कैम्प स्थापित किया गया। नवीन सुरक्षा एवं जनसुविधा कैम्प स्थापित करने का उद्देश्य क्षेत्र में माओवादियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करना और आम जनों तक विकासात्मक कार्यों और मूलभूत सुविधाओं का लाभ पहुंचाना है।

⏩ नक्सली गतिविधियों को नियंत्रित करने के लिए नवीन सुरक्षा कैम्पों की स्थापना की जा रही है। क्षेत्र में नक्सल गतिविधियो व चुनौती से निपटने के लिए शासन के मंशानुसार क्षेत्र में लगातार सघन नक्सल विरोधी अभियान संचालित किया जा रहा है, साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने लिए नये सुरक्षा कैम्पों की स्थापना, सुरक्षा बलो की तैनाती और स्थानीय आबादी के साथ संवाद में सुधार शामिल किया गया है।

⏩ इन प्रयासो का उद्देश्य प्रतिबंधित संगठन की गतिविधियों को रोकना और स्थानीय आबादी की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस नवीन सुरक्षा कैम्प की स्थापना के साथ सुरक्षा बलों को नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अपनी पहुंच और निगरानी, स्थानीय लोगों को नक्सल हिंसा से निजात दिलाने में मदद मिलेगी। यह कदम नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने के लिए कारगर रहेगा।

⏩ नवीन कैम्प स्थापित होने से क्षेत्र के ग्रामीणों में काफी उत्साह एवं सुरक्षा का माहौल बना हुआ है। तोड़का में नवीन सुरक्षा कैम्प स्थापित होने से आसपास क्षेत्र में विभिन्न योजनाओं के तहत् सड़क, पुल-पुलिया, शिक्षा, चिकित्सा, मोबाईल नेटवर्क कनेक्टिविटी एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का तेजी से विस्तार होगा एवं शासन के मंशानुरूप नक्सल उन्मूलन अभियान के साथ-साथ विकास कार्यो में तेजी आयेगी।

⏩ ग्राम कोरचोली मे नवीन कैम्प स्थापित होने से सरकार की ‘‘नियद नेल्ला नार’’ योजना के अन्तर्गत केन्द्र एवं राज्य सरकार की सभी योजनाओं को प्राथमिकता से आस-पास के पांच गांव तक पहुंचाया जाएगा एवं क्षेत्र में जन समस्या निवारण शिविर आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याओं का यथासंभव निराकरण किया जायेगा। क्षेत्र के ग्रामीणों में नक्सली भय से आजादी की आशा जगी है।

⏩ ग्राम कोरचोली में नवीन कैम्प स्थापित होने से केरिपु 222 वाहिनी के द्वारा मेडिकल कैम्प लगाकर आसपास के ग्रामीणों को उपचार कर आवश्यक दवाईयों का वितरण किया गया ।

⏩ 15 अगस्त 2024 के बाद से अब तक दक्षिण बस्तर क्षेत्र में 07 एवं पश्चिम बस्तर क्षेत्र में 02 कुल 09 नवीन सुरक्षा कैम्प की स्थापना माओवादियों के कोर एरिया में किया गया है।

⏩ श्री कमलोचन कश्यप पुलिस उप महानिरीक्षक रेंज दंतेवाड़ा, श्री देवेन्द्र सिंह नेगी उप पुलिस महानिरीक्षक (परि.) सीआरपीएफ रेंज बीजापुर के मार्ग-दर्शन एवं डॉ0 जितेन्द्र कुमार यादव पुलिस अधीक्षक बीजापुर, श्री विजेन्द्र सिंह, कमांडेंट 222 वी बटालियन केरिपु, श्री अमित कुमार कमांडेंट कोबरा 202, अति0पुलिस अधीक्षक, बीजापुर श्री मयंक गुर्जर, अति0 पुलिस अधीक्षक ऑप्स बीजापुर श्री यूलैण्डन यार्क, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री शरद जायसवाल के साथ जिला बल, कोबरा एवं केरिपु बल अधिकारीगण द्वारा मौके पर उपस्थित रहकर नवीन सुरक्षा कैम्प खोला गया है। नवीन सुरक्षा कैम्प स्थापना में जिला बीजापुर डीआरजी, बस्तर फॉईटर, एसटीएफ, कोबरा 202 एवं केरिपु 222 वी वाहिनी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग