RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास में ED की कार्यवाही के विरोध में कांग्रेस ने ED और भाजपा सरकार का पुतला दहन किया,ED और भाजपा सरकार की कार्यवाही लोकतंत्र के ख़िलाफ़- लालू राठौर

घनश्याम यादव

बीजापुर बस्तर के माटी समाचार छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार मंगलवार को जिला मुख्यालय बीजापुर में जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव भूपेश बघेल के भिलाई स्थित निवास में ED की कार्यवाही को लेकर ED और भारतीय जनता पार्टी के ख़िलाफ़ प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया। कांग्रेस पार्टी ने आरोप लगाते हुए कहा है कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव भूपेश बघेल की भिलाई स्थित उनके निवास पर ED और भाजपा सरकार की कार्यवाही लोकतंत्र के ख़िलाफ़ है। भाजपा सरकार और ED जानबूझकर सत्ता का दुरुपयोग करते हुए कांग्रेस नेताओं के ख़िलाफ़ कार्यवाही कर रही है जो कि लोकतंत्र के ख़िलाफ़ है। वहीं जिला कांग्रेस कमेटी बीजापुर के अध्यक्ष लालू राठौर ने कहा कि “भारतीय जनता पार्टी बदले की राजनीति से प्रेरित होकर कांग्रेस पार्टी के नेताओं को परेशान करने की नियत से देश की संवैधानिक संस्था ED का दुरुपयोग कर रही है, जो कि लोकतंत्र के खिलाफ है।”
इस दौरान जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष शंकर कुड़ियम, जिला पंचायत सदस्य लच्छू राम मौर्य, जनपद अध्यक्ष सोनू पोटाम, जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष कमलेश कारम, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम सल्लूर, जनपद सदस्य मनोज अवलम, जनपद उपाध्यक्ष दिनेश पुजारी, जिला महामंत्री जितेंद्र हेमला, कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम खत्री, कांग्रेस नेता प्रवीण उद्दे, राम कुमार दुर्गम, महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव शेख रजिया, इदरीस खान, जनपद सदस्य बोधि ताती, सकीना बानो, संजना चौहान, संगीता नाग, महेश हेमला, वीरेंद्र सिंह ठाकुर, सदाशिव राना, श्यामू गुप्ता, रोहित कुमार ठाकुर, युवा कांग्रेस के कामेश मोरला, मगन और बलराम कोरसा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल हुए।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग