घनश्याम यादव
बीजापुर बस्तर के माटी समाचार
🟨आज दिनांक 17/03/2025 को थाना गंगालूर क्षेत्रान्तर्गत कैम्प पीड़िया से केरिपु 199 वाहिनी की टीम पीड़िया – मुतवेंडी की ओर डिमाईनिंग ड्यूटी हेतु निकली थी।
🟨 पीड़िया- मुतवेंडी मार्ग में केरिपु 199 की बीडी टीम के द्वारा कैम्प से लगभग 800 मीटर की दूरी पर माओवादियों के द्वारा लगाये गये 03 किग्रा के प्रेशर IED को डिटेक्ट किया गया।
🟨केरिपु 199 की बीडी टीम के द्वारा बरामद IED को सुरक्षित मौके पर नष्ट किया गया।
🟨माओवादियों के द्वारा सुरक्षा बल की टीम को निशाना बनाने के लिए प्रेशर IED प्लांट किया गया था। सुरक्षा बलो की सूझबूझ एवं सतर्कता से माओवादियों के नापाक मंसूबों को विफल किया गया।