RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

भारतीय जनता पार्टी का 46 वां स्थापना दिवस समारोह गरिमामयी आयोजन के साथ अटल सदन कोंडागांव में हुआ सम्पन्न

सत्यानंद यादव

कोंडागांव बस्तर के माटी समाचार भारतीय जनता पार्टी का 46वां स्थापना दिवस रविवार को भाजपा जिला मुख्यालय अटल सदन, कोंडागांव में ध्वजारोहण के साथ उत्साहपूर्वक और गरिमामयी वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई, जिसके पश्चात भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन के प्रति अपनी निष्ठा और समर्पण को दोहराया।

स्थापना दिवस कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा

कार्यक्रम संभाग प्रभारी दीपेश अरोरा ने दी कि 6 से 14 अप्रैल तक स्थापना सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी:

6-7 अप्रैल: सभी कार्यकर्ता अपने-अपने घरों में भाजपा का ध्वज फहराएंगे और उस क्षण की सेल्फी लेकर सोशल मीडिया में साझा करेंगे।

8-9 अप्रैल: सक्रिय सदस्य सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें संगठन को सशक्त बनाने की दिशा में विचार विमर्श किया जाएगा।

10-11 अप्रैल: घर-घर संपर्क अभियान चलाकर कार्यकर्ता भाजपा की नीतियों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाएंगे।

13 अप्रैल: डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा स्थल पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा, जिसमें सामाजिक समरसता और स्वच्छ भारत का संदेश दिया जाएगा।

14 अप्रैल: संगोष्ठी कार्यक्रम के माध्यम से भाजपा के वैचारिक मूल्यों और राष्ट्र निर्माण में उसके योगदान पर चर्चा की जाएगी।

भाजपा की वैचारिक यात्रा का स्मरण
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी ने भारतीय जनता पार्टी की वैचारिक और संगठनात्मक यात्रा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा: “1980 में जब भारतीय जनता पार्टी का गठन हुआ, तब यह एक सीमित संसाधनों वाली पार्टी थी। लेकिन पंडित दीनदयाल उपाध्याय के ‘अंत्योदय’ के विचार और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के ‘एक देश, एक संविधान’ के सिद्धांतों ने पार्टी की वैचारिक नींव को मजबूती प्रदान की।”

उन्होंने कहा कि जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने संगठन को वैचारिक दिशा दी और गरीबों, ग्रामीणों और पिछड़ों के उत्थान की बात की। अटल बिहारी वाजपेयी जी की दूरदृष्टि और राजधर्म के सिद्धांतों ने भाजपा को लोक स्वीकार्यता दिलाई।

“आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा न केवल सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है, बल्कि यह ‘सेवा, संगठन और समर्पण’ के मूलमंत्र पर काम करती है। हमारे पास 10 करोड़ से अधिक कार्यकर्ता हैं और देश के 21 राज्यों में भाजपा या उसकी सहयोगी पार्टियों की सरकारें हैं।”

स्थानीय नेतृत्व के आह्वान पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल ने कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को बूथ स्तर तक सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

 इस आयोजन में नगर पालिका उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी, मंडल अध्यक्ष कुलवंत चहल, बाल कुंवर प्रधान, ओम प्रकाश टावरी, जैनेन्द्र सिंह ठाकुर, दयाराम पटेल, एवं सभी कार्यकर्ता, पार्षदगण एवं पदाधिकारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

 
Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग