RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

हड़ताल पर डटे पंचायत सचिवों के साथ विधायक विक्रम मंडावी, बोले- मांगें जायज

“विक्रम मंडावी का आरोप: भाजपा ने ‘मोदी की गारंटी’ के वादे सौ दिनों में पूरे नहीं कर पंचायत सचिवों को ठगा”




बीजापुर बस्तर के माटी समाचार
11/04/2025
शुक्रवार को बीजापुर के विधायक एवं कांग्रेस नेता विक्रम मंडावी अनिश्चित कालीन हड़ताल पर बैठे पंचायत सचिवों के बीच पहुंचे और हड़ताली पंचायत सचिवों को उनके मांगों को जायज बताते हुए भाजपा सरकार से पंचायत सचिवों की मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की है। इस संबंध में हड़ताली पंचायत सचिवों की मांगों का समर्थन करते हुए विधायक विक्रम मंडावी ने हड़ताली पंचायत सचिवों को अपना समर्थन पत्र सौंपा है तथा मांगों को जल्द पूरा करने की मांग करते हुए विधायक विक्रम मंडावी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र भी लिखा है।


विधायक विक्रम मंडावी ने बीजापुर और भैरमगढ़ के हड़ताली पंचायत सचिवों के बीच पहुंचकर भाजपा सरकार के 2023 के चुनावी वादे को याद दिलाते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने 2023 के विधान सभा चुनावों में अपने चुनावी घोषणा पत्र “मोदी की गारंटी” में सौ दिनों में वादों को पूरा करते हुए पंचायत सचिवों की मांगों को पूरा करने का वादा किया था लेकिन भाजपा सरकार को बने हुए डेढ़ साल बीतने को है लेकिन भाजपा सरकार ने आज तक न तो सचिवों की मांग के अनुरूप नियमितीकरण करने का काम किया है और न ही भाजपा सरकार में पंचायत सचिवों की कोई सुनवाई हो रही है। विधायक विक्रम मंडावी ने आगे कहा कि भाजपा ने ‘मोदी की गारंटी’ के वादे सौ दिनों में पूरे नहीं कर पंचायत सचिवों को ठगने का काम किया है। आज प्रदेश की डबल इंजन की भाजपा सरकार अपने ही चुनावी वादे “मोदी की गारंटी” से भाग रही है।

पंचायत सचिवों ने विधायक विक्रम मंडावी को एक मांग पत्र भी सौंपा है और सरकार से मांगों को जल्द पूरा करवाने की मांग की है। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य नीना रावतिया उद्दे, जिला कांग्रेस कमेटी बीजापुर के महामंत्री सुखदेव नाग सहित अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग