RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

आंगनबाड़ी केंद्र में खरीपथरा मै पोषण माह कार्यक्रम आयोजित



गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की गईऔर विभिन्नयोजनाओं की जानकारी दी गई

अमलीपदर_ स्थानीय आंगनबाड़ी केंद्र में खरीफ पत्र के अंतर्गत पोषण माह कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र की सभी गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कर उनका स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर पोषण संबंधी विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।

कार्यक्रम में सेक्टर अमलीपदर की सुपरवाइजर श्रीमती सोमेश्वरी कंवर और श्रीमती कल्याणी मिश्रा ने बताया कि 8 अप्रैल से 22 अप्रैल तक पूरे क्षेत्र में पोषण पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस दौरान महिलाओं और बच्चों के पोषण स्तर को बेहतर बनाने हेतु कई जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

सुपरवाइजरों ने उपस्थित महिलाओं को सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, और महतारी बंधन योजना जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी और इन योजनाओं से मिलने वाले लाभों को समझाया।

इस कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उषा नागेश, दहाना चंद्रिका, नेम गोमती, दूतिका, गंगाबाई यादव, सिंधुका यादव सहित बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं को पौष्टिक आहार और नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व को भी समझाया गया।

इस पहल का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं और बच्चों के पोषण स्तर में सुधार लाना तथा सरकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक जरूरतमंदों तक पहुंचाना है।


Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग