RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

जगरगुंडा के साप्ताहिक बाजार में लगा स्वास्थ्य शिविर विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने किया स्वास्थ्य जाँच

राजू तोले

 सुकमा बस्तर के माटी समाचार कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशानुसार दूरस्थ क्षेत्र जगरगुंडा के साप्ताहिक हाट बाजार में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। स्वास्थ्य शिविर में विशेषज्ञ डॉ. अनमय (जनरल सर्जन), डॉ. विवेक (बाल रोग विशेषज्ञ) और डॉ. अखिलेश (जो जिला अस्पताल में पदस्थ हैं) ने मरीजों का स्वास्थ्य जाँच कर इलाज किया। शिविर में लगभग 55 ग्रामीण स्वास्थ्य जांच के लिए पहुंचे थे।

यह शिविर जगरगुंडा के साप्ताहिक बाज़ार के दिन लगाया गया था, ताकि अधिक से अधिक लोगों को शिविर का लाभ मिल सके। यह शिविर उन नागरिकों के लिए विशेष रूप से सहायक सिद्ध हुआ जो स्वास्थ्य केंद्र तक नहीं पहुँच पाते। शासन के इस कल्याणकारी पहल से ग्रामीणों को उनके हाट बाज़ार में ही स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रहा है।

पीपीआइए फेलो आर्कजा कुठियाला भी डॉक्टरों के साथ उपस्थित थीं, ताकि वे नागरिकों की समस्याओं को समझ सकें और उन्हें संबंधित विभागों तक पहुँचाया जा सके।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग