RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

जिला स्तरीय समाधान शिविर में नेहा सिंघल ने जल संकट का मुद्दा । भारी मंच में अफसर को लगाया फटकार ।

बस्तर के माटी न्यूज़ (BKM) , गरियाबंद

धोराकोट  में आयोजित जिला स्तरीय जन समस्या समाधान शिविर में उस समय माहौल गर्मा गया, जब जिला पंचायत सदस्य नेहा सिंघल ने क्षेत्र में पानी की गंभीर समस्या को लेकर पीएचई विभाग के अधिकारियों पर निशाना साधा। नेहा सिंघल ने अपने भाषण में कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नल-जल योजना का कार्यक्रम तो चल रहा है, लेकिन धरातल पर इसका क्रियान्वयन शून्य है। नल तो लगा है लेकिन कहीं पर टोटी नहीं लगा है, कहीं पर पानी नहीं आ रहा है,गाँव-गाँव में लोग हमें गालियां दे रहे हैं, हम शर्मिंदा हो रहे हैं। आप लोग सिर्फ वादे करते हैं, लेकिन वास्तविकता में कुछ नहीं हो रहा।” लेकिन शर्म हमें आ रही है ।

सिंघल के इस तीखे तेवर के बाद वहां मौजूद जनता में उत्साह की लहर दौड़ गई। तालियों की गड़गड़ाहट के बीच पीएचई विभाग के एसडीओ जागेश मरकाम ने मंच संभाला। उन्होंने कहा, “पानी के स्रोत नीचे चले जाने के कारण जलापूर्ति में दिक्कतें आ रही हैं। हम 93 गाँव में से 19 गाँव का प्रमाणीकरण कर चुके हैं। बाकी गाँवों में काम प्रगति पर है।”

एसडीओ के इस जवाब पर नेहा सिंघल ने फिर सवाल दागा, “अगर 2014 से यह योजना शुरू हुई है, तो अब तक पूरा क्यों नहीं हुआ? रोड खुदाई के बाद नल के पाइपलाइन का काम क्यों अधूरा छोड़ दिया गया? बीच सड़क में पानी बहने के कारण गंदगी हर गांव में देखने को मिलता है । ठेकेदार कौन है और उसेके खिलाफ अब तक कार्रवाई क्यों नहीं की गई?” नल चल नहीं और इधर 20000 का बिजली बिल भी आ गया कैसे ?

उनके इस सवाल पर जनता का उत्साह और बढ़ गया। लोग मंच के पास आकर पीएचई विभाग के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस को बीच-बचाव करना पड़ा। कलेक्टर ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए एसडीएम स्तर की जांच कमेटी गठित करने की घोषणा करने के बाद , मंच के सामने खड़े लोग थोड़ा शांत नजर आए।

गर्भवती महिलाओं का गोद भराई और दिव्यांग को मिली ट्राई साइकिल

समाधान शिविर के दौरान विभिन्न योजनाओं के तहत जरूरतमंदों को सहायता सामग्री वितरित की गई। गर्भवती महिलाओं का गोद भराई कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इसके अलावा, एक ऑपरेशन के बाद दिव्यांग हुई लड़की को बैटरी चलित ट्राई साइकिल प्रदान की गई।

नशे में धुत युवक बना मजाक का पात्र

इस पूरे शिविर के दौरान एक विचित्र घटना भी देखने को मिली। मंच के पास समाधान शिविर के होर्डिंग के पास एक युवक नशे में धुत होकर जमीन पर सोया हुआ था। उसे देख वहां मौजूद लोग ठहाके लगाने लगे। इस घटना ने कार्यक्रम में आई भीड़ का ध्यान आकर्षित किया।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग