वर्षों से बनीं नहर की समस्या को लेकर किसानों ने की नहर मरम्मत कीमांग
महेश एरोला
वरदली ग्राम पंचायत एवं लिंगापुर पंचायतों के किसानों की मांग पर जल्ला नाला डेम एवं गुदमा नाल डेम व केनाल (नहर) के तटबंध सुरक्षा, वेस्ट वियर की मरम्मत, केनाल( नहर ) कई जगह टूटे फूटे और कमजोर हो चुके स्थानों की मरम्मत आदि कार्य कराया जाए ।डेम में दरारें पड़ गई है। दरारों के माध्यम से पानी का रिसाव हो रहा है। रिस रहे पानी को रोकने के प्रयास किया जाय। इन सभी कार्यों की मांगों को लेकर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती कविता कोरम जी के पास पहुंचे और बरसात से पहले मरम्मत की मांग रखा ।
जिला पंचायत सदस्य श्रीमती कविता कोरम, ने देर न करते हुए वरदली पंचायत की सरपंच महोदया सुश्री अनुसूर्या तलाण्डी, ग्राम पंचायत सचिव अल्लेम कृष्णाराव,लिंगापुर पंचायत के सरपंच मेकाल संतोष जी और दोनों पंचायत के जन प्रतिनिधि , एवं किसानों को लेकर उक्त स्थल पर पहुंच कर गुदमा नाला डेम , जल्ला नाला डेम व नहर का निरीक्षण किया ।
जिला पंचायत सदस्य श्रीमती कविता ने कहा बहुत जल्दी इन सभी कार्यों को उच्च स्तर पर प्रस्ताव रखकर जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा ताकि किसानों, उनके कृषि कार्य में असुविधा ना हो तथा सिंचाई की व्यवस्था निरंतर उपलब्ध होता रहे।