RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

 उडीसा से अवैध शराब परिवहन करने वाले 2 आरोपी को किया गिरफ्तार, 24.600 लीटर शराब व मोटर साइकल किया जप्त

सत्यानंद यादव

कोंडागांव बस्तर के माटी समाचार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 25/05/2025 को जरिये मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि उमरकोट (उड़ीसा) की ओर से कोण्डागांव बीजापुर की ओर एक मोटर सायकल क्रमांक CG-27 L-8202 में कुछ व्यक्ति के द्वारा अवैध रूप से शराब परिवहन किया जा रहा है की सूचना पर   पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कौशलेन्द्र देव पटेल (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस)  रूपेश कुमार (रा.पु.से.) के पर्यवेक्षण में, थाना प्रभारी कोमल प्रसाद राठौर के नेतृत्व में थाना अनंतपुर से पुलिस पार्टी मुखबीर के बताये स्थान पर जाकर नाकेबंदी की कार्यवाही किये इस दौरान एक मोटर सायकल क्रमांक CG-27 L-8202 आते दिखाई दिया जिसे ग्राम बीजापुर नाका के पास रोका गया उक्त मोटर सायकल में दो व्यक्ति बैठे थे बीच में बोरी एवं दो कांटुन में शराब रखे हुए थे जिन्हे उक्त शराब रखने एवं परिवहन करने के संबंध में नोटिस दिया गया जिनके द्वारा दस्तावेज पेश नहीं किया गया तब मोटर सायकल क्रमांक CG-27 L-8202 में बैठे संजय मरकाम, मंगियाराम नेताम के कब्जे से 24 नग हंटर केन बीयर, 67 नग आफिसर च्वाईस, जुमला 24 लीटर 600 मि.ली. अंग्रेजी शराब किमती 13840 रूपये का अंग्रेजी शराब उड़ीसा राज्य निर्मित बरामद किया गया एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल हीरो स्पेलेण्डर CG-27 L-8202 किमती 25,000 रूपये को जप्त किया गया उक्त आरोपियों के विरूद्ध अपराध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है। सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना स्टाफ अनंतपुर की भूमिका रही।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग