कंप्यूटर खरीदी में बड़ा खुलसा, पंचायत सचिव ने बताया सरपंच ने डीएससी का किया गलत उपयोग
बस्तर के माटी समाचार
बीजापुर जिले में ग्राम पंचायत गंगालूर में 15 वें वित्त योजना के माध्यम से कम्प्यूटर खरीदी मामले में बड़ा खुलासा सामने आया है। पंचायत सचिव भैरमगढ़ राना ने बताया कि ग्राम पंचायत गंगालूर में सरपंच राजु कलमू डी एस सी अपने पास रखता था और कब किस सामान के लिए खरीदी करता था इसका मुझे पता नहीं चला।सरपंच राजु कलमू ने जिस प्रकार अनुराग कंप्यूटर से खरीदी के नाम पर 90 हजार रुपए 15 वें वित्त योजना से आहरण की गई है जो पूरी तरह फर्जी है केवल बिल लगाकर राशि आहरण की गई है कंप्यूटर आज तक नहीं लिया गया है।इस संबंध में अनुराग कंप्यूटर से जानकारी ली गई तो उसने बताया कि कंप्यूटर तो खरीदी गई है लेकिन कंप्यूटर मेरे पास है मैं भिजवा दुंगा। समाचार प्रकाशित होने के पश्चात दुकानदार द्वारा इस प्रकार कहना कहीं न कहीं सरपंच से सांठ-गांठ कर राशि हड़पने की योजना बनाई गई थी।इस विषय पर पूर्व सरपंच से फोन पर बात करने का प्रयास किया गया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।
अब देखना यह है कि ऐसे घोटाले बाज पूर्व सरपंच पर जिला प्रशासन आहरण की गई 15 वें वित्त योजना की राशि वसूल कर कार्यवाही करतीं हैं या मामला ठंडे बस्ते में चला जाएगा। आने वाला समय ही बताएगा।

