RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

मुख्यमंत्री भोंगापाल में करेंगे बुद्ध शांति पार्क का लोकार्पण,तैयारियों का कलेक्टर ने लिया जायजा

सत्यानंद यादव

कोण्डागांव बस्तर के माटी समाचार 28 मई 2025 जिले के भोंगापाल में आगामी एक जून को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बुद्ध शांति पार्क की स्थापना कार्यक्रम में शामिल होना प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री श्री साय के प्रवास को लेकर तैयारियाँ जोरों पर हैं। बुधवार को कलेक्टर श्रीमती नुपुर राशि पन्ना ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कलेक्टर ने स्थल पर मंच व्यवस्था, आगंतुकों के बैठने की व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा इंतजाम, पेयजल आपूर्ति तथा साफ-सफाई की स्थिति का अवलोकन किया। उन्होंने विशेष रूप से यह सुनिश्चित करने को कहा कि कार्यक्रम के दौरान आगंतुकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
उन्होंने पेयजल की समुचित व्यवस्था, मोबाइल टॉयलेट्स, आपातकालीन चिकित्सा सुविधा और पार्किंग व्यवस्था के साथ ही सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम करने के निर्देश दिए। इसके अलावा, कार्यक्रम स्थल पर स्थानीय संस्कृति की झलक भी प्रस्तुत की जाएगी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार, केशकाल की वन मण्डलाधिकारी श्रीमती दिव्या गौतम, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अविनाश भोई, अपर कलेक्टर चित्रकांत चार्ली ठाकुर, अनुविभागीय दण्डाधिकारी  अश्वन पुसाम, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता  एआर मरकाम सहित जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित थे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग