घनश्याम यादव
बीजापुर बस्तर के माटी समाचार मनरेगा कर्मचारी महासंघ और सचिव संघ ने सम्मलिलित होकर जिला बीजापुर मुख्यालय में राज्यपाल महोदय के नाम ज्ञापन सौंपकर संबंधित एस डी ओ पी बृज किशोर यादव के ऊपर कानूनी कार्रवाई के लिए ज्ञापन सौंपा।
वी वांट जस्टिस का नारा लगाते हुए कर्मचारी कलेक्टर परिसर में बीजापुर एस डी एम जागेश्वर कौशल को ज्ञापन सौंपते हुए उच्च स्तरीय जांच और तत्काल कार्रवाई की मांग की । अवगत कराया कि प्रदेश भर में पंचायत कर्मियों में आक्रोश है करवाई नहीं होने की दशा में काम बंद कर दिया गया है। वहीं दूसरी तरफ भैरमगढ़ में भी विरोध प्रदर्शन जारी है।

