RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

यादव समाज का आक्रोश: “भाजपा सरकार ने किया अनदेखा,” रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह को ज्ञापन, जून में होगा घेराव

अमृत

रायपुर बस्तर के माटी समाचार  छत्तीसगढ़ में यादव समाज की बड़ी आबादी और राज्य के विकास में उनके महत्वपूर्ण योगदान के बावजूद, प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल और विभिन्न निगम-मंडलों में उनके अपर्याप्त प्रतिनिधित्व पर यादव समाज ने गहरी चिंता व्यक्त की है। छत्तीसगढ़ (ठेठवार) यादव समाज महासभा के प्रांताध्यक्ष श्री गुलेन्द्र कुमार यादव ने इस स्थिति पर कड़ा विरोध जताया है।
आज, सर्व यादव समाज के नेतृत्व में राजिम महासभा के आदेशानुसार, रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह को राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम विरोध स्वरूप ज्ञापन सौंपा गया।
श्री यादव ने आज जारी एक बयान में कहा, “यह स्थिति न केवल यादव समाज के राजनीतिक अधिकारों को कमजोर करती है, बल्कि सरकार की समावेशी नीतियों पर भी गंभीर सवाल खड़े करती है।” उन्होंने आगे कहा कि यादव समाज दशकों से छत्तीसगढ़ में सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक रूप से सक्रिय रहा है। कृषि, व्यापार और अन्य क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान देने के साथ-साथ, इस समाज ने प्रत्येक चुनाव में राजनीतिक दलों को समर्थन देकर लोकतंत्र को मजबूत किया है।
प्रांताध्यक्ष ने इस बात पर जोर दिया कि सत्ता में भागीदारी की बात आते ही यादव समाज को बार-बार नजरअंदाज किया जाता है, जबकि गणना के अनुसार यादव समाज छत्तीसगढ़ में पिछड़े वर्ग की जातियों में दूसरे स्थान पर आता है। उन्होंने सवाल उठाया, “क्या भाजपा की नजरों में यादव समाज से कोई भी ऐसा योग्य प्रतिनिधि नहीं है, जिसे निगम-मंडल में शामिल किया जा सके?” श्री यादव ने बताया कि वर्तमान सरकार ने अपने मंत्रिमंडल और विभिन्न निगम-मंडलों में कई समुदायों को प्रतिनिधित्व दिया है, लेकिन यादव समाज को इससे जानबूझकर दूर रखा गया है।
यादव समाज की अनदेखी के खिलाफ कड़ा विरोध और भविष्य की रणनीति
प्रदेश मीडिया प्रभारी शशिकांत यदु ने जानकारी दी है कि समाज ने सरकार को एक सप्ताह की समय-सीमा दी है। यदि यादव समाज को इस अवधि में मंत्रिमंडल या निगम-मंडलों में उचित स्थान नहीं मिलता है, तो जून में पूरे छत्तीसगढ़ से यादव समाज इकट्ठा होकर सरकार का घेराव करेगा।
आज के इस ज्ञापन कार्यक्रम में रायपुर राज अध्यक्ष संतोष यदु, महासचिव मनीराम यादव, कोषाध्यक्ष शोभाराम यादव, रमेश यदु, राजेश यदु, प्रांतीय महिला प्रकोष्ठ ललिता यदु, गोकुल यदु, राजिम महासभा संरक्षक रामा यादव, राजिम महासभा उपाध्यक्ष बेलर पार अध्यक्ष हीराराम, रमेश चंपारण पार अध्यक्ष शोभाराम यादव, उपकोषाध्यक्ष लव यदु, पिंटा यादव, तेंदुवा पार सचिव ईश्वर यदु, रायपुर राज महिला प्रकोष्ठ महासचिव केशरी यदु, युवा प्रकोष्ठ चंपारण पार अध्यक्ष ताकेश यदु, परमेश्वर यदु, और संजू यदु सहित कई प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग