छ ग वन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष पद पर पुनः दूसरी बार विश्वनाथ मांझी बने जिलाध्यक्ष
प्रधान कार्यालय रायपुर द्वारा दिनांक 09.05.2025 को संघ अधिसूचना जारी कर चरण बद्ध चुनाव की घोषणा की गई जिसमें प्रथम चरण में जिला बीजापुर प्रस्तावित रहा ।
प्रधान कार्यालय रायपुर द्वारा नियुक्त जिला निर्वाचन अधिकारी पारस पटेल एवं सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी वासुदेव डहरिया के समक्ष दिनांक 01.06.2025 को वन कर्मचारियों ने एकता का परिचय देते हुए सभी के प्यार एवं विश्वास के साथ युवा कर्मठ एवं जुझारू साथी विश्वनाथ मांझी को सर्व सम्मति से निर्विरोध जिलाध्यक्ष चुना गया।

तदोपरांत विश्वनाथ मांझी जिलाध्यक्ष छ ग वन कर्मचारी संघ जिला बीजापुर ने समस्त वन कर्मचारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। और कर्मचारी हित के लिए पिछले अनुभवों का लाभ लेते हुए भविष्य में संघ के लिए बेहतर कार्य करने का आश्वासन दिया।

