RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

मोटरसायकल चोरी करने वाले आरोपी को कोंडागांव पुलिस ने किया गिरफ्तार, चोरी के 2 मोटर सायकल किया जप्त

सत्यानंद यादव

कोंडागांव बस्तर के माटी समाचार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी किशोर जैन ने दिनांक 02.06.2025 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि, दिनांक 19.05.2025 के दरम्यानी रात्रि में अज्ञात चोर के द्वारा प्रार्थी के घर के आँगन में बाउंड्री के अन्दर रखा हुआ स्कूटी सुजुकी एक्सेस CG 27 Q 9891 को गेट का ताला तोडकर कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर थाना कोण्डागांव में अपराध क्रमांक 199/2025 धारा 331(4), 305 बी0एन0एस0 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। एवं अपराध की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों दिया गया। जिस पर जिला कोण्डागांव पुलिस अधीक्षक महोदय वाय. अक्षय कुमार (भा.पु.से.) के द्वारा मोटर सायकल चोर को जल्द से जल्द विधिवत कार्यवाही करते हुए पकड़ने का निर्देश प्राप्त हुआ, जिस पर अति. पुलिस अधीक्षक महोदय कौशलेन्द्र देव पटेल (रा.पु.से.) के पर्यवेक्षण में एवं पुलिस अनुविभागिय अधिकारी रूपेश कुमार (रा.पु.से.), एवं सायबर प्रभारी उ.पु.अ. सतीश भार्गव (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में अज्ञात आरोपी के पता तलाश हेतु थाना कोण्डागांव एवं साईबर टीम गठित किया गया, एवं पता तलाश प्रारंभ किया गया जिस दौरान मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम कोकोडी के सामूराम मण्डावी (संचीता टेंट हाउस वाला) चोरी कर स्कूटी में संचीता टेंट हाउस का स्टीकर चिपकाकर घुम रहा है कि सूचना पर आरोपी सामूराम मण्डावी पिता पराहूराम उम्र 35 वर्ष निवासी कोकोडी को अभिरक्षा में लेकर पुछताछ किया गया जिसने बताया कि उसने स्कूटी सुजुकी एक्सेस CG 27 Q9891 को चोरी कर अपने घर में रखा है साथ ही जगदलपुर दलपत सागर से भी एक हिरो होण्डा फैशन प्रो मो०सा० क्रमांक CG 17 B 7542 को चोरी कर अपने घर में छुपाकर रखना बताया। आरोपी के द्वारा पेश करने पर उक्त दोनो मो. सायकल को विधिवत जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी के द्वारा अपराध कबूल करने से आरोपी सामूराम मण्डावी पिता पराहूराम उम्र 35 वर्ष निवासी कोकोडी को विधिवत दिनांक 03.06.2025 गिरफ्तार किया गया है एवं आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर केन्द्रीय जेल जगदलपुर भेजा गया है।

सम्पूर्ण विवेचना में निरीक्षक सौरभ उपाध्याय, प्र०आर० 90 नरेन्द्र देहारी, प्र0आर0 279 अशोक कुमार एवं साइबर सेल कोण्डागांव में पदस्थ सउनि दिनेश डहरिया, प्र०आर० अजय बघेल, राजेश मनहर आर० परमेश्वर साहु, संतोष कोडोपी का विशेष योगदान रहा।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग