RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

राज्य के आयुष्मान योजना से संबद्ध अस्पतालों में दुर्घटना में घायल मरीजों को डेढ़ लाख रुपए तक का मिलेगा निःशुल्क इलाज,राहवीर योजना अंतर्गत सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करने पर मिलेगा 25 हजार रुपए का पुरस्कार

सत्यानंद यादव

कोण्डागांव बस्तर के माटी समाचार, 03 जून 2025 केन्द्र सरकार द्वारा सड़क दुर्घटना होने वाले पीडितों के लिए नकदी रहित उपचार स्कीम 2025 शुरू किया है। इसके तहत सड़क दुर्घटना होने पर पीड़ितों को नकदी रहित मुफ्त उपचार की व्यवस्था होगी। इसमें किसी भी पीड़ित परिवार को 7 दिन की अवधि के लिए आयुष्मान स्वास्थ्य योजना से संबद्ध हास्पिटल में डेढ़ लाख रुपए तक का इलाज मुफ्त मिलेगा। ये निःशुल्क इलाज एक व्यक्ति के लिए डेढ़ लाख रुपए तक होगा। इसमें वे सभी हास्पिटल शामिल होंगे, जिन्हें आयुष्मान योजना के तहत शामिल किया गया है। आयुष्मान योजना के अंतर्गत पंजीकृत किसी भी अस्पताल में नई योजना के तहत दुर्घटना में घायल व्यक्ति सात दिन तक डेढ़ लाख रुपए तक का का निः शुल्क इलाज के लिए पात्र होगा।
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद हेतु आमजनों को प्रेरित करने राहवीर योजना
इसी प्रकार शासन द्वारा आमजनों को आपातकालीन स्थति में सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद करने और उनका मनोबल बढ़ाने तथा सड़क दुर्घटना पीड़ितों की जान बचाने के लिए दूसरों को प्ररित करने की आवश्यकता को देखते हुए ‘‘राहवीर’’ योजना शुरू की गई है। इस योजनान्तर्गत कोई भी व्यक्ति जो गंभीर सड़क दुर्घटनाओं में पीड़ित व्यक्ति की तत्काल सहायता करने दुर्घटना के गोल्डन ऑवर के भीतर अस्पताल या ट्रामा केयर सेंटर में पहुंचाकर चिकित्सा उपचार हेतु पहल कर जान बचाई हो, ऐसे नेक व्यक्ति को पुरस्कार प्रदान की जाएगी। सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करने वाले राहवीर (गुड सेमेरिटन) के लिए 25 हजार रूपए की राशि पुरस्कार के रूप में दी जाएगी। साथ ही प्रशंसा पत्र भी दी जाएगी।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग