RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

कोंडागांव कलेक्टर ने अबूझमाड़ मल्लखंब के खिलाड़ियों से की मुलाकात,खेलो इंडिया में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर दी बधाई

सत्यानंद यादव

कोंडागांव बस्तर के माटी समाचार, 7 जून 2025 कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने शुक्रवार को नारायणपुर के अबूझमाड़ मल्लखंब के प्रतिभावान खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनके हालिया प्रदर्शन पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता समर्पण, अनुशासन और अथक मेहनत का परिणाम है, जो पूरे बस्तर अंचल के लिए गर्व का विषय है।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स और बीच गेम्स में शानदार प्रदर्शन

खिलाड़ियों ने बिहार में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में भाग लेकर एक रजत और चार कांस्य पदक अपने नाम किए। वहीं, खेलो इंडिया गेम्स 2025, जो दीव (यूनियन टेरिटरी) में आयोजित हुआ, उसमें भी खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। बालक एवं बालिका वर्ग की टीम चैंपियनशिप में उन्होंने कुल 2 स्वर्ण और 1 रजत पदक जीतकर बस्तर की खेल प्रतिभा को राष्ट्रीय मंच पर स्थापित किया।
खिलाड़ियों से चर्चा के दौरान कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने उनकी उपलब्धियों को बस्तर के आदिवासियों के लिए एक मिसाल बताया। उन्होंने आगे कहा, आप सबकी सफलता न केवल नारायणपुर बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात है। आपकी मेहनत, लगन और समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग