RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

कोंडागांव जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई सम्पन्न बजरंगबली से आशीर्वाद लेकर कांग्रेस निकालेगी शिक्षा न्याय यात्रा साथ ही कांग्रेस करेगी खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय का होगा घेराव

सत्यानंद यादव

कोंडागांव बस्तर के माटी समाचार 07 जून दिन शनिवार को कोंडागांव जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक कांग्रेस भवन मे आहूत की गयी जिसमे कांग्रेस नेताओं पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी मे छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश अनुसार शिक्षा के साथ खिलवाड़ कर रही भाजपा सरकार के द्वारा किये जा रहे स्कूलों के युक्तियुक्तकरण के विरोध मे जिले के केशकाल ब्लॉक माकड़ी ब्लॉक मे दिनांक 10 जून दिन मंगलवार को एवं कोंडागांव ब्लॉक फरसगांव ब्लॉक विश्रामपुरी ब्लॉक मे 11 जून दिन बुधवार को खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय का घेराव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणों के नेतृत्व मे किया जायेगा वहीं जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व मे दिनांक 18 जून दिन बुधवार को कांग्रेस भवन कोंडागांव मे एकत्रित होकर बजरंगबली जी से आशीर्वाद लेकर शिक्षा न्याय यात्रा निकाल रैली के माध्यम से कलेक्टर कार्यालय पहुंच जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया जायेगा। कांग्रेस पार्टी द्वारा जिन स्कूलों को सरकार बंद कर रही है उन सभी स्कूलों मे पालकों के साथ प्रदर्शन किया जाना है।भाजपा सरकार द्वारा शराब दुकान खोली जा रही है स्कुल बंद किया जा रहा है सरकार नहीं चाहती की बस्तर के बच्चे पढ़ लिख कर आगे बढ़े।भाजपा का आदिवासी मुख्यमंत्री बनाकर सिर्फ वाहवाही लूटने का मकसद है आदिवासियों से कोई लेना देना नहीं है समाचार पत्र के माध्यम से पढ़ने को मिला है जिले के एकलव्य स्कुल मे 54 विद्यार्थियों मे से केवल 02 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं कारण शिक्षकों की कमी बताई जा रही है ऐसी स्थिति मे शिक्षा की गुणवत्ता पर सवाल उठना लाजमी है कांग्रेस पार्टी भाजपा सरकार की ऐसी शिक्षा नीति का पुरजोर विरोध करती है हमारी लड़ाई जनहित मे जारी रहेगी।बैठक मे जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री रितेश पटेल पूर्व जिलाध्यक्ष झूमूकलाल दीवान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भारत देवांगन शहर कांग्रेस अध्यक्ष तरुण गोलछा पूर्व नपा अध्यक्ष श्रीमती वर्षा यादव महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष पार्षद श्रीमती हेमा देवांगन मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र देवांगन संजय करन नंदू दीवान योगेंद्र राठौर ब्रिज सोढ़ी लखमू कोर्राम जनपद सदस्य रामनाथ नाग बुधराम कश्यप देवेंद्र कोर्राम निमेंद्र दीवान गुणमती नायक नीलू देवांगन प्रीति भदौरिया श्याम सिँह गनू पोयाम योगेंद्र पोयाम सुनील रैकवार रूपेश गोस्वामी रविन्द्र दीवान बिन्दा चन्द्रवंशी सहित कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग