RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

रायपुर पश्चिम विधानसभा में निकली संविधान बचाओ यात्रा,कबीर चौक में आम जनों के साथ कांग्रेस जन ने ली संविधान बचाने की शपथ

अमृत

रायपुर बस्तर के माटी समाचार शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे एवं पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि छत्तीसगढ़ के कोने-कोने में संविधान बचाने हेतु यात्रा निकाली जा रही है आज रायपुर पश्चिम विधानसभा अंतर्गत गोकुल नगर से कबीर चौक तक संविधान बचाओ यात्रा निकाली गई जिसमें कबीर चौक पहुंचने के पश्चात आमजन एवं कांग्रेस जनों ने संविधान बचाने की शपथ ली,कहा कि संविधान को बचाना हमारा कर्तव्य है और इस कर्तव्य को पूरा करने के लिए जिस प्रकार कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बीड़ा उठाया है उनसे कंधे से कंधा मिलाकर छत्तीसगढ़ का एक-एक कांग्रेसी मजबूती के साथ इस कर्तव्य का निर्वहन करेगा। उपाध्याय ने बताया कि संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए सदन से लेकर सड़क तक लडाई जारी है संविधान को एक तरफ पर अपनी मर्जी से चलाने की कोशिश करने वाली सत्ता के खिलाफ कांग्रेस का जन जागरूकता अभियान हर गली मोहल्ले पर चलेगा, उन्होंने आह्वान किया कि आज जब देश में संविधान खतरे में है तो उसकी रक्षा करने की जिम्मेदारी हर नागरिक की है लेकिन नागरिकों को जागरूक करने की आवश्यकता है जिसका बीड़ा कांग्रेस ने उठाकर पूरे देश में संविधान बचाओ रैली करने का ऐलान किया है इसी कड़ी में आज रायपुर पश्चिम विधानसभा में भी संविधान बचाओ यात्रा निकाली गई और पूरे छत्तीसगढ़ में संविधान की रक्षा का अलख जगाएगी, विकास उपाध्याय ने बताया कि पश्चिम विधानसभा पश्चिम विधानसभा में ’संविधान बचाओ यात्रा’ केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि लोकतंत्र की आत्मा को बचाने का संकल्प है। आज देश में ऐसी अनेक घटनाएँ हुई हैं, जिन्होंने हमारे संविधान के मूल ढांचे को सीधे-सीधे चुनौती दी है।

उपाध्याय ने कहा कि क्या हम चुप रह सकते हैं जब प्रमुख संवैधानिक संस्थाओं पर कब्जा कर नियमों को ताक पर रख कर एक तरफा उनका संचालन किया जा रहा है और छात्रों की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को कुचला गया।
विकास उपाध्याय ने सवाल किया है कि क्या हम खामोश रह सकते हैं? जब देश में नफरत की राजनीति को बढ़ावा देकर समाज में डर और असुरक्षा का माहौल बनाया जा रहा हो l
ये घटनाएं महज़ राजनीतिक घटनाक्रम नहीं हैं, ये हमारे संविधान पर हमले हैं। यही वजह है कि कांग्रेस पार्टी ’संविधान बचाओ यात्रा’ कर रही है, ताकि देश के कोने-कोने तक यह संदेश जाए कि हम बाबा साहेब अंबेडकर द्वारा रचित संविधान की रक्षा के लिए पूरी तरह संकल्पित हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील कि है कि वे इस यात्रा में भाग लें, इसे समर्थन दें और संविधान की रक्षा के इस महाअभियान में सहभागी बनें। जब देश का संविधान मजबूत रहेगा, तभी हर नागरिक सुरक्षित और सम्मानित रहेगा।
संविधान बचेगा, लोकतंत्र बचेगा, तभी भारत बचेगा। रायपुर पश्चिम विधानसभा के अंतर्गत आज निकाले गए संविधान बचाओ यात्रा में शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, श्री कुमार मेनन, बबीता नथानी,दाऊ लाल साहू, मणि राम साहू, सुंदर जोगी, संगीता दुबे,ईश्वर नामदेव,तरुण श्रीवास, डेमेंद्र साहू,रानी वर्मा, कुमकुम झा,ईश्वर चक्रधारी, राजेश पाल, लक्की ठाकुर, अनिल रायचूरिया, दिलीप गुप्ता, योगेश तिवारी, ईश्वरी यदु, कुलदीप ध्रुव, सूरज साहू, उमेश साहनी वेद प्रकाश कुशवाहा सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे l

 

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग