RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

दूरस्थ अंचल ग्राम पंचायत चिंतलनार पहुँचा विकसित कृषि संकल्प अभियान का रथ

राजू तोले

सुकमा बस्तर के माटी समाचार, 08 जून 2025/ कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव निर्देशन एवं सीईओ जिला पंचायत नम्रता जैन के मार्गदर्शन में जिले में विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025 सफलतापूर्वक जारी है, जिसके तहत शनिवार को ग्राम पंचायत चिंतलनार, बुरकापाल, पोंदुम, कांजीपानी, चिकपाल एवं कोयाबेकुर में पंचायत स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किये गये। इस दौरान सभी कार्यक्रम स्थलों में ग्रामीण महिला एवं पुरुष कृषकों के साथ-साथ कृषि सखियों ने भाग लेकर कृषि वैज्ञानिकों, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, उद्यानिकी विभाग एवं मत्स्य विभाग के अधिकारियों एवं विशेषज्ञों से खेती की उन्नत तकनीकों के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। उपरोक्त सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने में विकासखण्ड स्तरीय कृषि से संबंधित सभी विभागों के अधिकारियों एवं मैदानी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ कृषि मित्रों, सभी प्रगतिशील कृषकों जनप्रतिनिधियों, सभी ग्राम पंचायत सचिवों, सरपंचों एवं पंचों का विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है।

विकासखण्ड कोटा के ग्राम पंचायत चिंतलनार में जिले के उपसंचालक कृषि पी.आर. बघेल एवं कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक आर.पी. कश्यप, विकासखण्ड छिंदगढ़ में डॉ. संजय सिंह राठौर व नरेश साहू एवं विकासखण्ड सुकमा में मयूरी ठाकुर व भीम कुमार जायसवाल ने खरीफ फसलों की आधुनिक तकनीक जैसे उन्नत किस्म, बीजोपचार, पादप हार्मोन का उपयोग, समन्वित खरपतवार, खाद, उर्वरक, सिंचाई कीट एवं रोग प्रबंधन की जानकारी, कृषि यंत्रों का उपयोग तथा पशुपालन एवं मछली पालन के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान की। साथ ही प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, केसीसी, पीएम फसल बीमा योजना, किसान सम्मान निधि आदि के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। विदित हो कि उपरोक्त अभियान  29 मई से प्रारंभ हुआ है, जो कि दिन प्रतिदिन और अधिक उत्साहपूर्वक चलाया जा रहा है और प्रतिदिन बीते दिनों की अपेक्षा अधिक से अधिक कृषक भाई-बहन उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बना रहे हैं।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग