सत्यानंद यादव
कोंडागांव बस्तर के माटी समाचार पुलिस महानिरीक्षकए बस्तर रेंज जगदलपुर सुन्दरराज पी ;भा. पु. से. अमित तुकाराम काम्बलेए पुलिस उप महानिरीक्षक उत्तर बस्तर रेंज कांकेर के निर्देषन एवं पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव वॉय अक्षय कुमार ;भा. पु. से. के कुशल मार्गदर्षन एवं रूपेष कुमार डाण्डे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ;ऑप्स, कोण्डागांव, के कुशल नेेतृत्व में तथा सतीष भार्गव, उप पुलिस अधीक्षक ऑप्स कोण्डागांव के पर्यवेक्षण में इस इकाई अन्तर्गत लगातार नक्सल विरोधी अभियान संचालित किये जा रहे हैं एवं समय.समय पर सुरक्षा बलों द्वारा नक्सल प्रभावित ग्रामों में सिविक एक्षन कार्यक्रम चलाये जा कर शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति से प्रदाय सुविधाएं व लाभ की जानकारी बैनर, पोस्टर, पाम्पलेट आदि के माध्यम से अवगत कराया जा रहा हैए जिसके परिणाम स्वरूप नक्सलियों द्वारा स्वयं आगे बढ़ कर शासन के आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति का लाभ लेने हेतु पुलिस अधीक्षक के समक्ष समाज की मुख्यधारा में जुड़कर जीवन यापन करने हेतु आत्मसमर्पण कर रहे हैं।
इसी तारतम्य में आज दिनांक 10.06.2025 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय कोण्डागांव में नक्सली संगठन में सक्रिय रूप से कार्यरत् नक्सली सुकालू राम नाग पिता मानुराम नाग पूर्वी बस्तर डिवीजन, सहयोगी सदस्यए आमदई एलओएसद्ध उम्र 52 वर्ष जाति मुरिया निवासी ग्राम तुमड़ीवाल, थाना पुंगारपाल जिला कोण्डागांव छण्गण् के द्वारा शंकर लाल बघेल ;भा. पु. से. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव के समक्ष आत्मसमर्पण किया गया। जिन्हें तत्काल प्रोत्साहन राषि 50 हजार रूपये प्रदाय किया गया। इसके अतिरिक्त शासन की पुनर्वास नीति के तहत अन्य सुविधाएं प्रदाय हेतु वरिष्ठ कार्यालय की ओर पत्र व्यवहार किया गया है। आत्मसमर्पण के दौरान कौषलेन्द्र देव पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव, सतीष भार्गव, उप पुलिस अधीक्षक ऑप्स कोण्डागांव तथा अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
नामजद अपराधिक विवरण- दिनांक 14.02.2018 को ग्राम तुमड़ीवाल निवासी कटियाराम नाग को जनअदालत लगाकर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाते हुये मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देते हुए घर से लगभग 350000. रूपये के सामान. गाय, बैलए बर्तनए कपड़ा, बकरी, मुर्गा.मुर्गी व अन्य दैनिक उपयोगी सामान को लुटपाट करने की घटना में शामिल।

