RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

आपराधिक गतिविधियों के लिए अपना बैंक एकाउंट उपलब्ध  कराने वाले 2 आरोपी को कोंडागांव पुलिस ने किया गिरफ्तार

सत्यानंद यादव

कोंडागांव बस्तर के माटी समाचार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि साइबर पोर्टल के समन्वय एप के माध्यम से साइबर सेल कोण्डागांव को म्यूल एकाउंट का शिकायत प्राप्त हुआ की जितेंद्र बेध के द्वारा अपने इंडियन ओवरसीज बैंक के खाते को साइबर ठगो को किराए पर दिया जा रहा है और उस खाते में लगभग 08 लाख की ठगी की रकम आया है और उस खाते का इस्तेमाल ठगी के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है कि रिपोर्ट पर थाना कोंडागांव में अपराध क्रमांक 208/25 धारा 317(2), 317(4), 317(5), 111, BNS का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार से निर्देश प्राप्त हुआ कि प्रकरण में विधिवत कार्रवाई करें जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कौशलेंद्र देव पटेल के मार्गदर्शन में एवं अनुभागीय अधिकारी पुलिस रुपेश कुमार के पर्यवेक्षण में मामले की विवेचना प्रारंभ की गई तथा जितेंद्र बेध से पूछताछ करने पर बताया कि उसके द्वारा अपने मित्र नितेश बघेल के साथ मिलकर, अपने ही साथी के खाते से रकम को चुरा कर उस रकम को शेयर मार्केट में ट्रेडिंग के लिए इस्तेमाल करते थे, और उससे होने वाले फायदे को आपस में बाट लिया करते थे। दोनों आरोपी 1. जितेंद्र बेध पिता स्व कुशल बेध उम्र 25 वर्ष निवासी गुरुम पारा सोनाबाल थाना कोंडागांव, एवं 02. नितेश बघेल पिता स्व जुगधर बघेल उम्र 21 वर्ष निवासी कुम्हार पारा नगरनार के द्वारा अपराध कारित करना स्वीकार्य करने से विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहां से रिमांड प्राप्त कर जेल दाखिल किया जा रहा है।

संपूर्ण कार्यवाही में निरी सौरभ उपाध्याय, स उ नि दिनेश पटेल, प्र.आर. अशोक मरकाम एवं साइबर सेल जिला कोण्डागांव का विशेष योगदान रहा।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग