RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

 नगर के हाउसिंग बोर्ड पर सांडो का जमावड़ा,वार्ड वासियों पर भय का माहौल नगर पालिका से तत्काल कार्यवाही का किया मांग

सत्यानंद यादव

कोंडागांव बस्तर के माटी समाचार नगर में आवारा पशुओं का आतंक दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। चाहे नेशनल हाईवे हो या फिर शांत गली-मोहल्ले, हर जगह आवारा सांडों की धमक देखी जा रही है। विशेष रूप से हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, जो मस्जिद के पीछे स्थित है, वहां सांडों का लगातार जमावड़ा बना हुआ है, जिससे स्थानीय लोग भय के माहौल में जीने को मजबूर हैं।

इसी सप्ताह एक गंभीर घटना में सावित्री यादव की सास पर एक सांड ने पीछे से हमला कर दिया। सावित्री यादव ने बताया कि वह और उनकी सास घर के पीछे मौजूद थीं, तभी अचानक एक सांड ने आकर उनकी सास को ज़मीन पर गिरा दिया और फिर उनके सीने पर कई बार हमला किया। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं और उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया।

स्थानीय निवासी सुनीता भट्ट ने बताया कि दिन हो या रात, घर से निकलना अब खतरे से खाली नहीं है। कॉलोनी के पास मंदिर स्थित है, लेकिन सांडों की मौजूदगी के कारण वहाँ जाना भी मुश्किल हो गया है। छोटे बच्चों को बाहर खेलने भेजना अब परिजनों के लिए चिंता का विषय बन गया है।

मोहल्लेवासियों ने नगर पालिका से मांग की है कि वे इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान करें और आवारा सांडों को कॉलोनी से हटाने के लिए आवश्यक कदम उठाएं। लोगों का कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो किसी बड़े हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता।

नगर वासियों ने प्रशासन से की तत्काल कार्रवाई की मांग।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग