RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

जमीन विवाद को लेकर भाई ने भाई की कुल्हाड़ी से की हत्या, मर्दापाल पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

सत्यानंद यादव

कोंडागांव बस्तर के माटी समाचार, 1 जुलाई 2025 – जिले के मर्दापाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम हासेल में भूमि विवाद को लेकर एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने अपने सगे बड़े भाई की कुल्हाड़ी से वार कर बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना 18 मई 2025 की है। आरोपी आशाराम कोर्राम पिता दुखुराम कोर्राम (उम्र 48 वर्ष), जाति मुरिया, निवासी ग्राम हासेल, थाना मर्दापाल ने अपने बड़े भाई झगरूराम कोर्राम पिता गागरा राम(उम्र 49 वर्ष) पर जमीन बंटवारे को लेकर विवाद के चलते अचानक कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर दिया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना की जांच के बाद मर्दापाल पुलिस ने आरोपी आशाराम कोर्राम के खिलाफ धारा 103(1)(302 )भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर 30 जून 2025 को मामला दर्ज किया।

जैसे ही घटना की गंभीरता की सूचना कोंडागांव पुलिस अधीक्षक  वाय अक्षय कुमार को प्राप्त हुई, उन्होंने तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कौशलेंद्र देव पटेल और डीएसपी सतीश भार्गव के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित कर 1 जुलाई 2025 को आरोपी को उसके ग्राम हासेल से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पूरी कार्यवाही में शामिल अधिकारीगण:
• थाना प्रभारी: रविशंकर ध्रुव
• सहायक उपनिरीक्षक: नरेश कुमार साहू
• प्रधान आरक्षक: हिरदूराम बघेल (299)
• आरक्षक: संतराम नायक (229), मूलचंद बघेल(12), श्याम सिँह मरकाम (349), समीर नेताम (964), वीरेन्द्र कुमार (373), हेमराज सोम(509)

पुलिस अधीक्षक ने पूरी टीम की तत्परता एवं सजगता की सराहना की है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग