RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

 

BMLT,DMLT,DIALYSIS, OPTMETRY कोर्स के मान्यता के मांग को लेकर NSUI पहुंची छत्तीसगढ़ पेरामेडिकल काउंसिल के रजिस्ट्रार को श्री फल भेंट करने और मान्यता की गुहार लगाई

*श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय में संचालित हो रहे फर्जी कोर्स के खिलाफ NSUI पहुंची छत्तीसगढ़ पैरामेडिकल काउंसिल के रजिस्ट्रार को ज्ञापन सौंपने और रजिस्ट्रार को किया श्री फल भेट*

रायपुर जिला एनएसयूआई द्वारा श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय में संचालित किए जा रहे फर्जी पाठयक्रम की मान्यता की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ पैरामेडिकल काउंसिल रजिस्ट्रार को श्री फल भेंट कर सौंपा ज्ञापन गया,


जिला अध्यक्ष प्रशांत गोस्वामी ने बताया कि श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय में विगत चार वर्षों से BMLT,DMLT, DIALYSIS , OPTMETRY कोर्स का संचालन अवैध तरीके से बिना मान्यता के संचालन विगत पाँच सालों से अभी तक 2019 से 2025 तक महज एक हज़ार छात्र/छात्राए अध्यनरत है छात्रों को लुभावने वादे और मान्यता का झांसा देकर हजारों छात्र-छात्राओं इन चारों पाठ्यक्रम में एडमिशन कराया गया किन्तु आज भी छात्र छात्राएं अपने रजिस्ट्रेशन के लिए दरबदर भटक रहे है विश्वविद्यालय में बात करने पर यह कहा जाता है कि छत्तीसगढ़ पैरामेडिकल काउंसिल से हमे एनओसी प्राप्त है जबकि छत्तीसगढ़ पैरामेडिकल काउंसिल से उन्हें BMLT,DMLT, DIALYSIS , OPTMETRY पाठयक्रम के संचालन हेतु किसी भी प्रकार की कोई भी मान्यता प्राप्त नहीं है,

प्रशांत गोस्वामी ने कहा कि अगर रजिस्ट्रार महोदय श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय के ऊपर सख्त से सख्त कार्यवाही नहीं करते हुए छात्र- छात्राओ को उनका अधिकार दिलाने का कार्य नहीं करती है तो रायपुर जिला एनएसयूआई कलेक्ट्रेट घेराव कर विरोध प्रदर्शन एवं आंदोलन करने को बाध्य होगी जिसकी जवाबदारी छत्तीसगढ़ पैरामेडिकल काउंसिल की होगी जिला अध्यक्ष प्रशांत गोस्वामी के नेतृत्व के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश महासचिव निखिल वंजारी, जिला उपाध्यक्ष शिवांक सिंह, प्रशांत चंद्राकर , संयम सिंह , वैभव मुजेवार, महासचिव आशीष तिवारी , दिव्यांश श्रीवास्तव , भूपेन्द्र साहू , रिजवान खान, रजत ठाकुर , जोंटी गिल , जुबैर, वीरेंद्र आदि मौजूद थे !

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग