महेश कुमार येरोला
जगदलपुर बस्तर के माटी समाचार बस्तर ज़िले में सोमवार सुबह दुर्ग से बीजापुर जा रही मनीष ट्रैवेल्स की बस एक सड़क किनारे खड़े ट्रक से जोरदार टकरा गई। हादसा इतना गंभीर था कि बस चालक बुरी तरह घायल हुआ और उसके निधन की आशंका जताई जा रही है।
दुर्घटना में 10 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हुए, जिनमें कुछ को महारानी अस्पताल में भर्ती किया गया है और अन्य को डिमरापाल अस्पताल रेफर किया गया है।
पुलिस एवं प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य जारी है। प्रारंभिक जांच में यह हादसा दृश्यता की कमी या लापरवाही से हुआ माना जा रहा है।
इस हादसे ने फिर से सड़क सुरक्षा और खड़ी भारी वाहनों की निगरानी की जरूरत को उजागर किया है।
बस्तर में भीषण सड़क हादसा मनीष ट्रैवेल्स की बस खड़े ट्रक से टकराई
Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

