RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

व्यापमं द्वारा आयोजित प्रतियोगी परीक्षा में आवश्यक व्यवस्था एवं परीक्षार्थियों के लिए निर्देश जारी,परीक्षाओं में गड़बड़ी रोकने व्यापमं से आया निर्देश

राजू तोले

सुकमा बस्तर के माटी समाचार राज्य में छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं का आयोजन किया जाता है। हाल ही हुई परीक्षा में नकल के प्रकरण को मद्देनजर रखते हुए अब परीक्षा केंद्र में अधिक सतर्कता बरती जा रही है। परीक्षा नोडल अधिकारी डिप्टी कलेक्टर निधि प्रधान ने बताया कि व्यापमं द्वारा 20 जुलाई और 27 जुलाई से आयोजित होने वाली व्यापमं की परीक्षाओं में गड़बड़ी को रोकने सुरक्षा और सतर्कता सुनिश्चित किया जा रहा है, परीक्षा केन्द्र में प्रवेश के पूर्व अभ्यर्थियों के हैण्डहेल्ड मेटल डिटेक्टर से तथा हाथों से तलाशी लिया जाएगा। प्रत्येक परीक्षा केन्द्र में आबंटित एक पुरुष एवं एक महिला पुलिसकर्मी यह फ्रिस्किंग का कार्य करेंगे। ये पुलिसकर्मी परीक्षा प्रारंभ होने से 2.30 घंटा पूर्व अनिवार्य रूप से परीक्षा केन्द्र में अपनी उपस्थिति देवें। महिला अभ्यर्थियों की फ्रिस्किंग(तलाशी) महिला पुलिसकर्मी से ही कराया जाएगा। परीक्षा प्रारंभ होने के बाद इन दोनों पुलिसकर्मी में से एक-एक पुलिसकर्मी बारी-बारी से परीक्षा केन्द्र परिसर एवं केन्द्र के बाहर का निरीक्षण करते रहें ताकि कोई संदिग्ध गतिविधि न हो सके।

परीक्षार्थियों के लिए कुछ प्रमुख निर्देश दिए गए हैं – 1. परीक्षार्थी, परीक्षा प्रारंभ होने के कम से कम 2 घंटा पूर्व परीक्षा केन्द्र में पहुंचे ताकि उनका फ्रिस्किंग एवं सत्यापन किया जा सके।
2. परीक्षा प्रारंभ होने के 30 मिनट पूर्व परीक्षा केन्द्र का मुख्य द्वार बंद कर दिया जायेगा। उदाहरण के लिए यदि कोई परीक्षा प्रातः 10 बजे से प्रारंभ हो रहा है तो मुख्य द्वार प्रातः 9.30 बजे बंद कर दिया जाए।
3. हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनकर परीक्षा देने आये।
4. फुटवियर के रूप में चप्पल पहनें।
5. कान में किसी भी प्रकार का आभूषण वर्जित है।
6. परीक्षा प्रारंभ होने के पहले आधा घंटा में एवं परीक्षा समाप्ति के आखिरी आधा घंटा में परीक्षा केन्द्र से बाहर जाना वर्जित है।
7. परीक्षा कक्ष में किसी प्रकार का संचार उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, पर्स, पाऊच, स्कार्फ, बेल्ट, टोपी आदि ले जाना पूर्णतः वर्जित है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग