RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

कलेक्टर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनी जिले के दूरस्थ अंचलों के ग्रामीणों की समस्याएं

सत्यानंद यादव

कोण्डागांव बस्तर के माटी समाचार, 22 जुलाई 2025 राज्य शासन आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। इसी क्रम में जिला प्रशासन जनदर्शन कार्यक्रमों के माध्यम से जनता की समस्याओं के समाधान हेतु सतत प्रयासरत है। इस पहल को और अधिक प्रभावी तथा सुलभ बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने जिला कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से केशकाल और बड़ेराजपुर विकासखंड के ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जिला प्रशासन की इस पहल से दूरस्थ अंचलों के निवासियों को जिला मुख्यालय आने की आवश्यकता नहीं पड़ी, जिससे न केवल समय की बचत हुई बल्कि आर्थिक रूप से भी उन्हें राहत मिली।

कलेक्टर ने वीडियों कांफ्रेंसिंग के माध्यम से केशकाल जनदर्शन में उपस्थित आम नागरिकों की समस्याएं सुनी, जिसमें ग्राम सालेभाट की अंजू नेताम ने ग्राम सभा की बैठक के लिए सेड निर्माण की मांग की, वहीं ग्राम सालेभाट के सोहनलाल ने अधिक बिजली बिल की शिकायत की, ग्राम निराछिन्दली के निवासी लक्ष्मण सिंह गावड़े ने सड़क निमार्ण की मांग की, ग्राम टेंवसा निवासी सोनसिंह शोरी ने वन अधिकार पत्र की मांग की।

इसी प्रकार कलेक्टर ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में साप्ताहिक जनदर्शन में आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता के साथ सुनी और संबंधित अधिकारियों को उनके आवेदनों पर त्वरित निराकरण हेतु निर्देशित किया। जिसमें आज ग्राम बांसगांव निवासी बजूराम नेताम ने बांसगांव में नवीन उपस्वास्थ्य केन्द्र की मांग की। जिस पर कलेक्टर ने मांग पर कार्यवाही हेतु जिला पंचायत सीईओ को निर्देशित किया। इसी प्रकार ग्राम बांसगांव के ग्रामीणों ने नवीन हायर सेकण्डरी विद्यालय की मांग की, कोण्डागांव निवासी सुखदेव सिंह बस्सन ने एनएच 30 की लाईट एवं सड़क मरम्मत की मांग की, ग्राम कचोरा निवासी निवासी पीलसाय पोयाम ने गांव में सोलर पावर प्लांट स्ट्रीट लाइट की मांग की। इसी प्रकार मत्स्य पालन हेतु लिज में तलाब की मांग, वन अधिकार पत्र, मोबाईल टावर सहित राजस्व प्रकरणों के साथ कई मांगों एवं समस्याओं को लेकर 35 आवेदन प्राप्त हुए।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग