सत्यानंद यादव
कोंडागांव बस्तर के माटी समाचार जिला कांग्रेस कमेटी कोंडागांव ने केशकाल निवासी भाजपा के वरिष्ठ नेता व कोंडागांव जिला भाजपा कोर ग्रुप के सदस्य संतोष कटारिया के द्वारा अपने साथ हुई धोखाघड़ी के मामले को लेकर केशकाल थाने में प्राथमिक सूचना दर्ज करवाई गई है जिसे लेकर महामहिम राज्यपाल के नाम कोंडागांव कलेक्टर को ज्ञापन सौपा जिसके माध्यम से जिला कांग्रेस कमेटी कोंडागांव ने उक्त प्रकरण की आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो से जांच मांग करते हुए कहा है की भाजपा के वरिष्ठ नेता के द्वारा 40 लाख रु नगद लेनदेन किया गया है जिसकी स्वीकारोक्ति उनके द्वारा केशकाल थाने में दर्ज करवाई गई सूचना में उल्लेखित है जो कि कई शंकाओं को जन्म देने का आधार बन रही है उनके पास इतनी नगद रकम कहा से आई कही ये रकम अवैध वसूली के माध्यम से तो नही आई है और इतनी बड़ी राशि जिसका उल्लेख उन्होंने खुद किया है दिल्ली और रायपुर में उन्होंने इतनी बड़ी राशि की व्यवस्था कैसे और किसके माध्यम से की इसकी भी जांच की जाए और ये प्रकरण हवाला कारोबार की शंकाओं को भी जन्म दे रहा है ।
अतः जिला कांग्रेस कमेटी आपने निवेदन करती है इस प्रकरण की जांच आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो से करवाई जाए ताकि पूरी वास्तविकता सामने आ सके और इस पूरे लेनदेन में जो भी शामिल है उनके ऊपर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्यवाही हो सके इस दौरान जिलाध्यक्ष बुधराम नेताम,पूर्व जिलाध्यक्ष झूमूकलाल दीवान, महामंत्री रितेश पटेल,जिला उपाध्यक्ष तरुण गोलछा, प्रदेश सचिव सकुर खान,कार्यकारी शहर अध्यक्ष नरेन्द्र देवांगन,जिला सचिव उमर मेमन,शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती हेमा देवांगन,नीलू देवांगन,लेखनी प्रधान,अंजू जोशी,जनपद सदस्य रामनाथ नाग, सनी चोपड़ा,रूपेश गोस्वामी,बुधराम मरकाम सहित कांग्रेस जन शामिल रहें।

