RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

कांग्रेस भवन में अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद और लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की जयंती मनाई गई

सत्यानंद यादव

कोंडागांव बस्तर के माटी समाचार कांग्रेस भवन में आज अमर शहीद वीर चंद्रशेखर आजाद और स्वतंत्रता संग्राम के पुरोधा लोकमान्य पंडित बाल गंगाधर तिलक की जयंती बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत दोनों महान स्वतंत्रता सेनानियों के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर और दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि दी गई।जिलाध्यक्ष बुधराम नेताम ने आजाद और तिलक के जीवन,विचारों और देश की आज़ादी में उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका बलिदान और संघर्ष आज भी प्रेरणास्रोत हैं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद की वीरता और तिलक की ओजस्वी पत्रकारिता व “स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है” जैसे नारे आज भी युवाओं को देशभक्ति के पथ पर अग्रसर करते हैं।

इस मौके पर युवा कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए और उनके जीवन से संबंधित संस्मरण साझा किए। अंत में सभी ने एक स्वर में उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।इस दौरान जिलाध्यक्ष बुधराम नेताम,पूर्व जिलाध्यक्ष झूमूकलाल दीवान, महामंत्री रितेश पटेल,जिला उपाध्यक्ष तरुण गोलछा, प्रदेश सचिव सकुर खान,कार्यकारी शहर अध्यक्ष नरेन्द्र देवांगन,जिला सचिव उमर मेमन,शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती हेमा देवांगन,नीलू देवांगन,लेखनी प्रधान,अंजू जोशी,जनपद सदस्य रामनाथ नाग, सनी चोपड़ा,रूपेश गोस्वामी,बुधराम मरकाम सहित कांग्रेस जन शामिल रहें।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग