RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

 

गौ-तस्करी करते आरोपी गिरफ्तार, अमलीपदर पुलिस ने 10 मवेशी किए जब्त

बस्तर की माटी न्यूज़ (BKM NATIONAL NEWS), गरियाबंद

ज़िले में गौ-तस्करी का एक और मामला उजागर हुआ है। अमलीपदर पुलिस ने गुरुवार, 24 जुलाई को दोपहर 1:00 बजे से 3:15 बजे के बीच कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 10 मवेशियों के साथ पकड़ा। आरोपी की पहचान पूर्ण हरपाल के रूप में हुई है, जो डुमरपीठा (थाना देवभोग) का निवासी है।

गो रक्षकों से मिली सूचना पर हुई त्वरित कार्रवाई

विश्वसनीय सूत्रों और स्थानीय गो-रक्षकों से मिली जानकारी के आधार पर अमलीपदर थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस ने धुर्वा पथरा क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया।

दस्तावेज दिखाने में असमर्थ रहा आरोपी

पूछताछ के दौरान आरोपी कोई पशु चिकित्सा प्रमाण पत्र,परिवहन की अनुमति या अन्य वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। ऐसे में उसके विरुद्ध छत्तीसगढ़ पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 10 तथा पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11के तहत मामला दर्ज किया गया।

अपराध क्रमांक 73/2025 के तहत दर्ज हुई एफआईआर

पुलिस ने अपराध क्रमांक 73/2025 के तहत एफआईआर दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। मामले की तह तक पहुंचने के लिए यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी अकेले काम कर रहा था या इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क सक्रिय है।

ग्रामीणों और गो-रक्षकों ने की कार्रवाई की सराहना

इस सफल कार्रवाई के बाद स्थानीय ग्रामीणों और गो-रक्षकों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की। ग्रामीणों का कहना है कि यदि पुलिस इसी प्रकार सजगता से कार्रवाई करती रही, तो क्षेत्र में गौ-तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग