RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

मोर तिरंगा मोर अभिमान मंडल कार्यशाला का आयोजन

हर घर तिरंगा-घर-घर तिरंगा अभियान के निम्मित भाजपा कार्यकर्ता घर घर जाकर लहराएंगे तिरंगा

भारतीय जनता पार्टी जिला गरियाबंद के आव्हान पर केंद्र सरकार एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार, “हर घर तिरंगा” अभियान को लेकर भाजपा मंडल कांदा डोंगर का कार्यशाला ध्रुवागुड़ी में सम्पन्न हुआ।

यह आयोजन “मोर तिरंगा मोर अभिमान” एवं “घर-घर तिरंगा” अभियान की भावना के अनुरूप देशभक्ति,संगठनात्मक सक्रियता और जन-सहभागिता को केंद्र में रखते हुए किया गया
कार्यक्रम की मुख्य वक्ता जिला उपाध्यक्ष एवं तिरंगा यात्रा समिति के सदस्य गुरु नारायण तिवारी रहे साथ ही

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता गुरु नारायण तिवारी ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं को तिरंगे के सम्मान, इतिहास और राष्ट्र गौरव से जोड़ते हुए अभियान के महत्व पर प्रकाश डाला,यह अभियान देश के प्रति हमारे कर्तव्यों की पुनः स्मृति दिलाने का एक माध्यम है साथ ही राष्ट्रवाद की प्रेरणा लेकर जन जन तक पहुंच के मां भारती का गौर गान करते हुए तिरंगे को घरों के दरवाजे पर सुसज्जित करे। तिरंगा यात्रा,हर घर तिरंगा,विभाजन विभीषिका दिवस पर कार्यक्रमों का आयोजन कर अभियान को सफल बनाएं।

जिला मंत्री डॉ मनीष सिन्हा ने कार्यकर्ताओं को संगठन के माध्यम से हर घर तिरंगा अभियान के लिए अधिकाधिक जनसंपर्क करने का आग्रह किया साथ ही शत् प्रतिशत घरों में ध्वज लाने की पूर्व योजना बनाने पर जोर दिया।
मंडल अध्यक्ष नवीन मांझी ने अभियान की रणनीति, प्रचार प्रसार की योजना एवं जन जागरूकता को लेकर संवाद किया और कार्यक्रम की प्रस्तावना रखी।
कार्यक्रम का संचालन महामंत्री मुकेश साहू ने किया.
इस दौरान प्रमुख रूप से जिला मंत्री श्रुति ध्रुवा,जिला महामंत्री अजा मोर्चा चैनसिंह कश्यप,जिला प्रतिनिधि तानसिंह मांझी,कार्यक्रम संयोजक मंडल उपाध्यक्ष खुदेश्वर यादव,मंडल महामंत्री दिनेश नागेश,भाजयुमो सोशल मीडिया जिला सहप्रभारी प्रकाश कश्यप,अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष शेख शहाबुद्दीन,मंडल मंत्री चंचला प्रधान,सोभितराम ध्रुवा,हरीश मांझी,तिरेश प्रधान,अमरसिंह यादव, चंपालाल ध्रुव,पवित्रों सोरी,कुमरसिंह ओंटी,देवीसिंह नागेश,भुवनलाल यादव,रुपचंद नेताम, त्रिभुवन ताम्रकार,सुकदेव सोरी,मिश्रीलाल यादव सहित कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग