RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

हर्षौल्लास के साथ बोल बम यात्रा का समापन

फरसरा स्थित महाकालेश्वर मंदिर में बोल बम यात्रा का समापन धूमधाम से मनाया गया ।

बस्तर की माटी न्यूज़, गरयाबंद

फ़रसरा स्थित महाकालेश्वर नागदबी बजरंगबली मंदिर परिसर में श्रावण मास के अंतिम दिवस पर आयोजित बोल बम यात्रा का समापन हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर पूरे ग्रामवासी एवं दूर-दराज़ से आए बोल बम भक्त बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देभोग प्रखंड के मंत्री मोहन यादव रहे। उनके आगमन पर ग्रामवासियों और बोल बम भक्तों ने पारंपरिक ढंग से भव्य स्वागत किया। अपने संबोधन में उन्होंने हिंदुत्व की भावना, बोल बम यात्रा के धार्मिक महत्व और श्रावण मास में इसके आध्यात्मिक उद्देश्य पर प्रकाश डाला। उनके उद्बोधन से पूरा वातावरण भक्ति भाव में डूब गया।

भक्तों व ग्रामवासियों के लिए भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें कांवड़ यात्रा पूरी कर लौटे सभी श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर बोल बम कांवर पार्टी ने भगवान शिव का अभिषेक एवं राम भ्रमण के बाद अंतिम पूजन संपन्न किया।

कार्यक्रम में टिकमसिंह मरकाम, अर्जुन मरकाम, गिरधारी मरकाम, रविधर जगत, लमराज मरकाम, रामधर जगत, गुनसागर यादव, गुलशन, रैपाल यादव, पुस्तम यादव, खेमराज, पितवास देवेंद्र दिगम्बर ठाकुर, निरंजन, बेलकुमार, तुलसी राजेश, चैनसिंह, नागेश्वर, शिव प्रसाद, प्रेम सिंह, हेमधर, श्याम सुंदर, अलेख, टेकराम, मोहन, ओंकार, मानसिंह, नमती, वेदमाती, गीता, गंगा, शिवानी, अनीता, नविना, जानकी, हरिता, बेलमती, मोहन सिंह धुवा, दिगर यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

समस्त बोल बम कवड़िया पार्टी फरसरा एवं क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम की सफलता के लिए आए हुए सभी भक्तों और मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त करते हुए श्रावण मास की बोल बम यात्रा का विधिवत समापन किया।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग