RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

 श्री कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर यादव समाज की बैठक हुई सम्पन्न 16 अगस्त शनिवार को बनाया जाएगा भव्य रूप से श्री कृष्ण जन्माष्टमी

सत्यानंद यादव

कोंडागांव बस्तर के माटी समाचार गोवर्धन सेवा समिति यादव समाज द्वारा आज बुधवार दोपहर 3 बजे ब्लॉक स्तरीय बैठक का आयोजन कोंडागांव जिला मुख्यालय स्थित श्रीराधा कृष्ण मंदिर परिसर में किया गया। इस बैठक में आगामी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की रूपरेखा तैयार की गई और आयोजन से जुड़ी विभिन्न तैयारियों पर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि 16 अगस्त, शनिवार को प्रातः 11 बजे से नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसके पश्चात भंडारा, दोपहर में भजन-कीर्तन और रात्रि 8 बजे से दुर्ग कसारडीह से आमंत्रित संकटमोचन मानस मंडली द्वारा विशेष प्रस्तुति दी जाएगी।

इस महत्वपूर्ण बैठक में समाज के विभिन्न पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता संभाग संरक्षक प्रेमनाथ यादव ने की। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष सुखदेव यादव, सचिव खुर्शो यादव, जिला उपाध्यक्ष साधु यादव, ब्लॉक मीडिया प्रभारी फागू यादव, नगर संरक्षक धनसिंह यादव, कोषाध्यक्ष जगतराम यादव, हरिश्चंद्र यादव तथा पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं समाज की सक्रिय सदस्य वर्षा यादव मौजूद रहीं।

महिला सदस्यों में महिला अध्यक्ष रूपा यादव, सोमारी यादव, सीता यादव, सुनीता यादव, सांवली यादव समेत अनेक समाजजन उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर आयोजन को सफल बनाने हेतु अपने-अपने सुझाव भी साझा किए।

गोवर्धन सेवा समिति द्वारा आयोजित यह महोत्सव नगरवासियों के लिए आस्था, भक्ति और सामाजिक समरसता का प्रतीक बनेगा।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग