RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

बत्ती गुल मिटर चालू की कहावत को चरितार्थ कर रही भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार – नरेन्द्र देवांगन

सत्यानंद यादव

कोंडागांव बस्तर के माटी समाचार कोंडागांव शहर की स्ट्रीट लाइट बंद हैं और शहर की सड़कों मे गड्ढों का अम्बार है जिसे लेकर कोंडागांव कांग्रेस शहर अध्यक्ष नरेन्द्र देवांगन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर अपनी प्रतिक्रिया देते कहा की अच्छे दिनों की सपने दिखाकर जनता को केवल और केवल ठगने का काम करती है भाजपा कोंडागांव नगर पालिका राज्य सरकार और केंद्र सरकार तीनों जगह भाजपा का कब्जा है फिर भी कोंडागांव शहर की सड़कें गड्डों मे तब्दील हो चुकी है कोई सुध लेने वाला नहीं है थोड़ा बहुत भी पानी गिर रहा है तो सड़क मे निकलना दुभर हो गया है वहीं स्ट्रीट लाइट की बात करें तो कई वार्डों की लाइटे बंद पड़ी है आखिर जिम्मेदार अफसर नेतागण कहा हैं?क्या बड़ी बड़ी बातें वादें घोषणाएं केवल चुनाव जितने के लिए ही होती हैं क्या?चुनाव जितने के बाद यह जिम्मेदारी आखिर किसकी है।कोंडागांव शहर के भीतर से गुजरने वाली नेशनल हाइवे एन एच 30 की सड़कें गांव गली के सड़कों की भांति अप डाउन है जिसके चलते कई दुर्घटनाओं की खबर आये दिन मिलता है स्ट्रीट लाइट कई महीनों से बंद है वहीं टोल मे बराबर वसूली जारी है यानि भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार मे बत्ती गुल मीटर चालू की कहावत को चरितार्थ किया जा रहा है कांग्रेस पार्टी इसका पुरजोर विरोध करती है और जनहित को ध्यान मे रखते हुए एक सप्ताह के भीतर आंदोलन करेगी मसोरा टोल का घेराव करेगी।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग