RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

दूरस्थ अंचलों तक पहुँची स्वास्थ्य सेवाएँ

रायगुड़ा गांव के मरीजों का किया गया मोतियाबिंद ऑपरेशन 

जिला प्रशासन की पहल से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भी उपचार संभव

राजु तोले

सुकमा बस्तर के माटी समाचार/ कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग ने स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने और अंतिम छोर तक पहुँचाने के लिए ठोस कदम उठाए हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.के. सिंह के नेतृत्व में दूरस्थ, पहुंचविहीन एवं नक्सल प्रभावित गांवों तक स्वास्थ्य सुविधाएँ लगातार पहुँचाई जा रही हैं।

 

स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों को गुणवत्तापूर्ण उपचार दिया जा रहा है और गंभीर मरीजों को जिला अस्पताल भेजकर उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

 

इसी क्रम में कोंटा विकासखंड के घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र पुवर्ती से आगे ग्राम पंचायत रायगुड़ा में मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों की पहचान करने जिला प्रशासन ने विशेष वाहन से स्वास्थ्य विभाग की टीम को भेजा। रायगुड़ा से आए मोतियाबिंद के मरीजों का जिला अस्पताल में सफल ऑपरेशन कर सुरक्षित रूप से घर पहुँचाया गया।

 

जिला प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि स्वास्थ्य सेवाओं से कोई भी नागरिक वंचित नहीं रहेगा। ग्रामीणों ने भी प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि अब दूरस्थ इलाकों में भी स्वास्थ्य सेवाएँ समय पर उपलब्ध हो रही हैं।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग