RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

सड़क पर तेज रफ्तार से मोडिफाइड सायलेंसर लगाकर वाहन चलाने वाले 15 बाइकर्स पर की पुलिस ने की कार्यवाही

सत्यानंद यादव

कोंडागांव बस्तर के माटी समाचार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक वाय. अक्षय कुमार भा0पु0से0 के निर्देशन में अति0 पुलिस अधीक्षक कौशलेन्द्र देव पटेल के मार्गदर्शन में त्यौहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए सड़क सुरक्षा एवं सड़क दुर्घटना में हो रही वृद्धि की रोकथाम एवं उससे बचाव हेतु निर्देश प्राप्त हुआ जिसमें थाना कोण्डागांव एवं यातायात थाना के द्वारा संयुक्त टीम बनाकर मोटर सायकल में मोडिफाईड सायलेंसर लगाकर तेज रफ्तार ,फर्राटेदार गाड़ी चलाने वाले 15 बाईकर्स के विरूद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत् चालानी कार्यवाही किया गया एवं उनके गाड़ियों में लगे मोडिफाईड सायलेंसर व प्रेसर हॉर्न को निकलवाया गया साथ ही बाईकर्स के घर वालों/परिजनों को थाना बुलाकर भविष्य के लिए समझाईश दिया गया।

उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना कोण्डागांव पुलिस एवं थाना यातायात के स्टाॅप का विशेष योगदान रहा।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग