RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान माकड़ी में माकड़ी पुलिस द्वारा लगाया सायबर जागरूकता अभियान

सत्यानंद यादव

कोंडागांव बस्तर के माटी समाचार पुलिस अधीक्षक जिला कोण्डागांत वाय० अक्षय कुमार (भा०पु०से०) के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव कौशलेन्द्र देव पटेल एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कोण्डागाव रूपेश कुमार के मार्गदर्शन में थाना माकडी पुलिस द्वारा नवीन आपराधिक कानून, महिला अपराध, यातायात नियम नशामुक्ति एवं विशेष तौर पर सायबर अपराध के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए थाना माकडी क्षेत्र में लगातार जागरूकता अभियान चला रही है। इसी परिपेक्ष्य में आज दिनांक 23.09.2025 को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान माकड़ी में निरीक्षक विकास बघेल थाना प्रभारी माकडी द्वारा सस्थान में उपस्थित सभी छात्र/छात्राओं, शिक्षकों को सायबर अपराध एवं सायबर अपराधों से खुद को बचाने के तरीकों के बारे में विस्तृत जानकारी दिया गया साथ ही महिला एवं बच्चों से संबंधित अपराध व यातायात नियमों का पालन करने, भारत सरकार द्वारा लागू किये गये तीन नये आपराधिक कानूनों के संबंध में एवं नशामुक्ति के तहत नशीली दवाओं के खतरों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया है। इस दौरान ग्राम माकडी के जनप्रतिनिधि विष्णु पाण्डे, रोशन सेन, पवन नेताम व अन्य जनप्रतिनिधि तथा संस्था के छात्र/छात्रायें व शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग