RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

कोंडागांव की बेटी सुनिता नेताम ने रचा इतिहास, तीन खेलों में राष्ट्रीय स्तर पर चयन

सत्यानंद यादव

कोंडागांव बस्तर के माटी समाचार, 26 सितम्बर 2025 — जिले के लिए गौरव का क्षण तब आया जब अनंतपुर स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की कक्षा आठवीं की छात्रा सुनिता नेताम ने 25वीं राज्य स्तरीय शालेय खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर तीन खेलों (100 मीटर, 200 मीटर और 4×100 मीटर रिलेरेश) में राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन सुनिश्चित किया।

यह प्रतियोगिता हाल ही में जगदलपुर में आयोजित की गई थी, जहां अंडर-14 वर्ग में बस्तर संभाग का प्रतिनिधित्व करते हुए सुनिता ने चार खेलों — 100 मीटर, 200 मीटर, लंबी कूद और रिले रेस — में भाग लिया। कुशल प्रशिक्षण और मार्गदर्शन विद्यालय के पी.टी.आई. कुंजन लाल ठाकुर, शिक्षक चरण सिंह मरकाम और कन्या आश्रम अधीक्षिका श्रीमती खिलेश्वरी मरकाम के नेतृत्व में सुनिता ने तीन प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त कर लखनऊ में आयोजित होने वाले नेशनल गेम्स के लिए क्वालीफाई किया।

इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर सुनिता का गांव में भव्य स्वागत किया गया। उनके घर लौटने पर पिता दलसाय नेताम और माता श्रीमती हेमबती नेताम सहित पूरे गांव ने बाजे-गाजे और मांदरी नृत्य के साथ अटल चौक से विद्यालय तक भव्य रैली निकाली। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रद्द्मा बघेल, जनपद सदस्य श्रीमती निलिमा प्रभाकर, ग्राम सरपंच विकम मंडावी, पूर्व सरपंच दयालराम नेताम, प्राचार्य डी. के. कोमरे, प्रधानाध्यापक एच.आर. प्रयाग, श्रीमती सुशीला शर्मा एवं अन्य शिक्षकों ने छात्रा को बधाइयाँ दीं।

विद्यालय परिवार और ग्रामवासियों ने इस गौरवपूर्ण क्षण को उत्सव के रूप में मनाते हुए सुनिता को आने वाले राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएँ दीं।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग