RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

शिक्षिका श्वेता ठाकुर को मिला सीजी स्टार अवार्ड छत्तीसगढ़ ऑल आर्टिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन ने दिया सम्मान

घनश्याम यादव संपादक

खैरागढ़ बस्तर के माटी समाचार इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रा एवं वर्तमान में प्रदेश की राजधानी रायपुर में निवासरत होनहार शिक्षिका एवं संगीत एवं कला के क्षेत्र में उम्दा कलाकार श्वेता ठाकुर को विगत दिनों सीजी स्टार अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। गौरतलब है कि शिक्षिका श्वेता ठाकुर प्रदेश की राजधानी रायपुर में वर्तमान में एक शासकीय स्कूल में सरकारी शिक्षक के रूप में कार्यरत है और मासूम छात्रों के हित में निरन्तर बेहतर कार्य और नवाचार के साथ-साथ वो संगीत एवं कला के क्षेत्र में भी बहुत ही उम्दा कार्य कर रही है। हरि ओम स्टूडियो, पुरानी बस्ती रायपुर में विगत दिनों उन्हें छत्तीसगढ़ ऑल आर्टिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा सीजी स्टार अवार्ड से सम्मानित किया गया।

खास बात ये है कि शिक्षिका श्वेता ठाकुर बीते एक दशक से अधिक समय से शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों के हित में निरन्तर बेहतर कार्य

कर रही है। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ ऑल आर्टिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन रायपुर के चेयरमैन डॉ. अजय सहाय, संरक्षक जी स्वामी, अध्यक्ष तपेश जैन व महासचिव डॉ. पुनीत सोनकर की विशेष मौजूदगी में उम्दा कलाकार एवं होनहार शिक्षिका श्वेता ठाकुर को उनके अब तक के बहुत ही बेहतर कार्यों के लिये सीजी स्टार अवार्ड से सम्मानित किया गया है। खास बात ये है कि शिक्षिका श्वेता ठाकुर समाज सेवा के क्षेत्र में भी बहुत ही उल्लेखनीय योगदान दे रही है।

श्वेता द्वारा गठित इस मानवसेवी संस्था का एकमात्र उद्देश्य शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में बच्चों की शिक्षा की बेहतरी के लिये काम करने के साथ ही कम पढ़ी-लिखी महिलाओं को शिक्षा और स्वरोजगार से जोड़ना है। बहरहाल श्वेता ठाकुर को इस बड़ी उपलब्धि को हासिल करने पर उनके सभी शिक्षक साथियों, शुभचिंतकों, परिजनों एवं ईष्ट मित्रों ने बधाई दी है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग