RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

कलेक्टर ने एकलव्य आवासीय विद्यालय बेड़मा का किया निरीक्षण

 सत्यानंद यादव

कोंडागांव बस्तर के माटी समाचार, 27 सितंबर 2025 कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने शनिवार को केशकाल स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय बेड़मा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय भवन का अवलोकन कर आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए।

कलेक्टर ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए समस्त स्टाफ को सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने आवासीय कक्ष एवं किचन का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा बाथरूमों की मरम्मत कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के लिए कहा। साथ ही बालक एवं बालिकाओं के लिए भोजन की अलग-अलग व्यवस्था सुनिश्चित करने और पानी की आपूर्ति दुरुस्त करने के भी निर्देश दिए।

कलेक्टर श्रीमती पन्ना ने बालिका छात्रावास में सुरक्षा गार्ड की ड्यूटी लगाने और कॉमर्स एवं इकोनॉमिक्स विषय के शिक्षकों की नियुक्ति की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पालकों से भी संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और समाधान का आश्वासन दिया। इस अवसर पर एसडीएम केशकाल सुश्री आकांक्षा नायक, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग कृपेन्द्र तिवारी, शिक्षकगण एवं पालकगण उपस्थित रहे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग