कृष्ण कुमार कुंजाम
जगदलपुर बस्तर के माटी समाचार ग्राम पंचायत डिलमिली में बने आयुष्मान आरोग्य मंदिर (शासकीय औषधालय) का लोकार्पण जनपद सदस्य मा. श्री राजू सोढ़ी ने रिबन काटकर किया। इस अवसर पर जिला आयुष अधिकारी डॉ. मोहनीषा साहू (डीएओ), डिलमिली आयुष औषधालय के डॉक्टर सरोज कुमार मेहर, ग्राम पंचायत डिलमिली के सरपंच रमेश मंडावी, उप सरपंच गणेश बघेल, पंच सोनारु सोढ़ी, रघुनाथ नाग, नाड़ू पात्र समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। इस औषधालय के शुरू होने से ग्रामीणों को अब गांव में ही आयुष चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी।

