RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत विश्रामपुरी में शिविर का आयोजन

सत्यानंद यादव

कोण्डागांव बस्तर के माटी समाचार 27 सितंबर 2025 मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आर के चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में विकासखंड विश्रामपुरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 256 गर्भवती माता का जांच एवं काउंसलिंग किया गया और अन्य मरीज जैसे हाइपरटेंशन के 66, टीबी के 16 मधुमेह के 80, कैंसर स्क्रीनिंग 66 मरीजों का किया गया। शिविर में कुल 398 लाभार्थी शामिल हुए, जिनका आयुष्मान कार्ड आभा आईडी कार्ड बनाया गया। इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष  सुकमन नेताम उपस्थित थे। इनके साथ ही खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अनुराग भारती एवं उनके सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम उपस्थित थे जिला चिकित्सालय से चिकित्सा विशेषज्ञों की टीम में डॉक्टर आरके चंद्रउपस्थित हैवंशी (मेडिसिन विशेषज्ञ) डॉक्टर माधव पटेल (स्त्री रोग विशेषज्ञ) डॉक्टर शिखा कश्यप (शिशु रोग विशेषज्ञ) उपस्थित रहे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग