RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

बीजापुर: 15वें वित्त आयोग की राशि में भ्रष्टाचार का आरोप, पंचायत सचिव पर साढ़े पांच लाख डकारने का शक

 घनश्याम यादव सम्पादक

बीजापुर बस्तर के माटी समाचार जिले के भोपालपटनम जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत गुन्लापेटा में पंचायत सचिव हरि गोपाल पेंदम पर 15वें वित्त आयोग की राशि में भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप लगा है। आरोप है कि उन्होंने वर्ष 2024-25 में शासकीय उचित मूल्य की दुकान (राशन दुकान) पर पाइप फिटिंग के नाम पर साढ़े पांच लाख रुपए से अधिक की राशि हड़प ली।

मामला तब उजागर हुआ जब इसकी जानकारी मिलने पर पत्रकारों का एक दल गुन्लापेटा की उचित मूल्य दुकान पर पहुंचा। पत्रकारों ने वहां जांच की तो पाया कि जिस पाइप फिटिंग के नाम पर इतनी बड़ी राशि खर्च का दावा किया गया है, जमीनी स्तर पर उसका कोई निशान तक नहीं है। दुकान पर कोई भी नया पाइप या फिटिंग का कार्य नहीं दिखा।

हालांकि, जब पत्रकारों ने इस संबंध में पंचायत सचिव हरि गोपाल पेंदम से उनका पक्ष जानना चाहा तो उन्होंने ‘काम हुआ है’ जैसे अस्पष्ट जवाब देकर पत्रकारों को गुमराह करने का प्रयास किया। उनके बयान और जमीनी हकीकत में जमीन-आसमान का अंतर साफ नजर आया।

इस गंभीर मामले पर जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) सुरेश देवांगन से प्रतिक्रिया मांगी गई। सीईओ देवांगन ने कहा, “आपके द्वारा जानकारी प्राप्त हो रही है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।”

गौरतलब है कि 15वें वित्त आयोग की राशि ग्रामीण विकास और स्थानीय सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए आवंटित की जाती है। ऐसे में, इस कोष के दुरुपयोग के आरोध ने ग्रामीणों में रोष पैदा किया है। अब प्रशासनिक जांच का इंतजार है कि क्या इस मामले में पंचायत सचिव के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाती है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग