शासकी उचित मूल्य की दुकान भोपालपटनम में ग्राम पंचायत गुन्लापेटा में शासकीय उचित मूल्य दुकान पर मरम्मत कार्य के नाम पर 2 लाख रुपए भ्रष्टाचार का मामला उजागर।
भोपालपटनम/ बीजापुर बस्पंतर के माटी समाचार चायत सचिव हरि गोपाल पेंदम और सागौन लकड़ी तस्कर मिलीभगत कर भ्रष्टाचार उजागर होने के भय से विडियो बनाकर वायरल किया गया है। यही नहीं पांच आंगनबाड़ी केंद्र में 15 वें वित्त योजना के तहत 1 लाख 75 हजार रुपए निकाल कर किया भ्रष्टाचार।


एक आंगनबाड़ी केंद्र के लिए 35 हजार रूपए का कूलर खरीदा जबकि एक कूलर का बाजार मूल्य 5 हजार है।इस तरह 1 लाख 50 हजार रुपए पंचायत सचिव ने सेंध लगाई। पंचायत सचिव निलंबित किए जाने के भय से गलत तरीके से विडियो बनवाकर व्हाट्सएप ग्रुपों में वायरल करवाया जा रहा है।
आपको पता होगा कुछ दिन पूर्व मनरेगा के सड़कों पर लगी पाइप को दिखाकर फर्जी तरीके से वीडियो बनाकर पत्रकारों पर लांछन लगाया गया जबकि वास्तव में 15वें वित्त का राशि गवन करने वाला सचिव सदानंद सागौन तस्कर को लेकर वीडियो बनवाना कहां तक सही माना जा सकता है जबकि गांव वालों ने मनरेगा की सड़कों पर स्वयं के खर्चे से तीन पाइप खरीद जिसकी कीमत 16000 रुपए एक पाइप के हिसाब से तीन पाइप का 48000 ग्रामीणों ने वहन किया। लेकिन पंचायत सचिव ने अपना खरीदी बताकर ग्रामीणों और लोगों को गुमराह करने पर तुला हुआ है

