RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

कोंडागांव भाजपा परिवार ने मनाई गांधी-शास्त्री जयंती, स्वच्छता अभियान के साथ हुआ सेवा पखवाड़ा का समापन

 सत्यानंद यादव

कोंडागांव बस्तर के माटी समाचार भारतीय जनता पार्टी कार्यालय अटल सदन, कोंडागांव में महात्मा गांधी जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जयंती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने दोनों महान विभूतियों की तस्वीरों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

वक्ताओं ने कहा कि महात्मा गांधी का सत्य और अहिंसा का मार्ग आज भी सामाजिक और राजनीतिक दृष्टि से प्रासंगिक है और उनका जीवन प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणास्रोत है। इसी प्रकार लाल बहादुर शास्त्री जी के सादगीपूर्ण जीवन, ईमानदार नेतृत्व और “जय जवान, जय किसान” का नारा भारत की आत्मा के प्रतीक हैं।

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के 100 वर्ष पूर्ण होने पर भी हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं। वक्ताओं ने कहा कि संघ ने अपनी शताब्दी यात्रा के दौरान राष्ट्र निर्माण, संगठन सशक्तिकरण और समाज सेवा में अमूल्य योगदान दिया है।

आयोजन के साथ ही 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चल रहे सेवा पखवाड़ा का समापन भी किया गया। समापन अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित कर नगर में सफाई अभियान चलाया तथा नागरिकों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष दीपेश अरोरा, नगरपालिका उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी, मंडल अध्यक्ष कुलवंत चहल, वरिष्ठ भाजपा नेता जैनेन्द्र सिंह ठाकुर, अश्विनी पांडे, अशोक ब्रह्म, महेंद्र पारख सहित वरिष्ठ पदाधिकारी, महिला कार्यकर्ता एवं पार्षदगण उपस्थित रहे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग